Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana 2025: क्या है पीएम विकसित भारत योजना? आज से युवाओं को मिलेंगे 15000 हजार

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेंगे 15 हजार रुपए: Image Credit Original Source

Pm Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 पर ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana) की शुरुआत की. इस योजना के तहत पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता और नौकरी देने वाली कंपनियों को सब्सिडी दी जाएगी.

Kya Hai PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana 2025: 15 अगस्त 2025 को लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया, जो सीधे तौर पर युवाओं के रोजगार और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी को बढ़ावा देगी. इस योजना का लाभ लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा.

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य

PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य देश में नए रोजगार के अवसर पैदा करना और कंपनियों को अधिक लोगों को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहित करना है. सरकार कंपनियों को वित्तीय सब्सिडी देगी और युवाओं को सीधे बैंक खाते में सहायता राशि देगी. योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, MSME, सर्विस इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है.

पहली नौकरी पर 15,000 रुपये की सीधी मदद

इस योजना के तहत पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवा 15,000 रुपये की सीधी मदद प्राप्त कर सकेंगे.

  • यह लाभ सिर्फ EPFO में रजिस्टर्ड कर्मचारियों को मिलेगा.
  • जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक है, वही पात्र होंगे.
  • राशि दो किश्तों में मिलेगी—पहली 6 महीने नौकरी पूरी करने के बाद और दूसरी 12 महीने नौकरी पूरी करने के साथ फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पास करने पर.

कंपनियों को भी मिलेगा सब्सिडी लाभ

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 2025 सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि कंपनियों के लिए भी फायदेमंद है.

Read More: IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

  • सरकार कंपनियों को प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये प्रति माह दो साल तक देगी.
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को तीसरे और चौथे साल तक भी यह इंसेंटिव मिल सकता है.
  • शर्त यह है कि कर्मचारी कम से कम 6 महीने नौकरी में रहे.

3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

सरकार का अनुमान है कि इस योजना से लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा.

Read More: UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह

  • छोटे-मझोले उद्योगों (MSME Sector) को बढ़ावा मिलेगा.
  • नए स्टार्टअप्स को भर्ती में आसानी होगी.
  • बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी और देश में स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार होगी.

प्रधानमंत्री का संदेश युवाओं के लिए

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा—“गरीबी क्या होती है, मैं जानता हूं. मेरी कोशिश है कि सरकार सिर्फ फाइलों में नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी में सक्रिय रूप से मौजूद हो.” उन्होंने इस योजना को युवाओं के रोजगार अवसरों में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि जैसे किसानों के लिए कई योजनाएं और महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना है, वैसे ही यह योजना युवाओं को सशक्त बनाएगी.

Read More: महिला दिवस पर जानिए बेटियों का कानूनी अधिकार: पिता की संपत्ति में कितना होता है बेटी का हिस्सा, क्या कहता है कानून

योजना का लाभ कैसे लें?
  1. पहली नौकरी प्राइवेट सेक्टर में होनी चाहिए.
  2. EPFO में पंजीकरण अनिवार्य है.
  3. सैलरी 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  4. नौकरी 6 महीने पूरी होने पर पहली किश्त, 12 महीने और प्रोग्राम पूरा करने पर दूसरी किश्त मिलेगी.
  5. कंपनियों को भी पंजीकरण करना होगा ताकि उन्हें सब्सिडी मिल सके.
अक्सर पूछें जाने वाले सवाल और उनके उत्तर (FAQ)

Q1. विकसित भारत योजना क्या है?

Ans: यह एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी योजना है, जो युवाओं को रोजगार और कंपनियों को सब्सिडी देकर नौकरी के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है.

Q2. नई रोजगार योजना क्या है?

Ans: नई रोजगार योजना ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ है, जिसमें पहली नौकरी करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की सहायता और कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा.

15 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana 2025: क्या है पीएम विकसित भारत योजना? आज से युवाओं को मिलेंगे 15000 हजार

Pm Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana

Kya Hai PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana 2025: 15 अगस्त 2025 को लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया, जो सीधे तौर पर युवाओं के रोजगार और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी को बढ़ावा देगी. इस योजना का लाभ लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा.

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य

PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य देश में नए रोजगार के अवसर पैदा करना और कंपनियों को अधिक लोगों को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहित करना है. सरकार कंपनियों को वित्तीय सब्सिडी देगी और युवाओं को सीधे बैंक खाते में सहायता राशि देगी. योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, MSME, सर्विस इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है.

पहली नौकरी पर 15,000 रुपये की सीधी मदद

इस योजना के तहत पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवा 15,000 रुपये की सीधी मदद प्राप्त कर सकेंगे.

  • यह लाभ सिर्फ EPFO में रजिस्टर्ड कर्मचारियों को मिलेगा.
  • जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक है, वही पात्र होंगे.
  • राशि दो किश्तों में मिलेगी—पहली 6 महीने नौकरी पूरी करने के बाद और दूसरी 12 महीने नौकरी पूरी करने के साथ फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पास करने पर.

कंपनियों को भी मिलेगा सब्सिडी लाभ

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 2025 सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि कंपनियों के लिए भी फायदेमंद है.

  • सरकार कंपनियों को प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये प्रति माह दो साल तक देगी.
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को तीसरे और चौथे साल तक भी यह इंसेंटिव मिल सकता है.
  • शर्त यह है कि कर्मचारी कम से कम 6 महीने नौकरी में रहे.

3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

सरकार का अनुमान है कि इस योजना से लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा.

  • छोटे-मझोले उद्योगों (MSME Sector) को बढ़ावा मिलेगा.
  • नए स्टार्टअप्स को भर्ती में आसानी होगी.
  • बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी और देश में स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार होगी.

प्रधानमंत्री का संदेश युवाओं के लिए

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा—“गरीबी क्या होती है, मैं जानता हूं. मेरी कोशिश है कि सरकार सिर्फ फाइलों में नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी में सक्रिय रूप से मौजूद हो.” उन्होंने इस योजना को युवाओं के रोजगार अवसरों में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि जैसे किसानों के लिए कई योजनाएं और महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना है, वैसे ही यह योजना युवाओं को सशक्त बनाएगी.

योजना का लाभ कैसे लें?
  1. पहली नौकरी प्राइवेट सेक्टर में होनी चाहिए.
  2. EPFO में पंजीकरण अनिवार्य है.
  3. सैलरी 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  4. नौकरी 6 महीने पूरी होने पर पहली किश्त, 12 महीने और प्रोग्राम पूरा करने पर दूसरी किश्त मिलेगी.
  5. कंपनियों को भी पंजीकरण करना होगा ताकि उन्हें सब्सिडी मिल सके.
अक्सर पूछें जाने वाले सवाल और उनके उत्तर (FAQ)

Q1. विकसित भारत योजना क्या है?

Ans: यह एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी योजना है, जो युवाओं को रोजगार और कंपनियों को सब्सिडी देकर नौकरी के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है.

Q2. नई रोजगार योजना क्या है?

Ans: नई रोजगार योजना ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ है, जिसमें पहली नौकरी करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की सहायता और कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा.

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us