Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

PNB Scam Nirav Modi: नीरव मोदी का भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, 13 हजार करोड़ के घोटाले में है आरोपी

PNB Scam Nirav Modi: नीरव मोदी का भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, 13 हजार करोड़ के घोटाले में है आरोपी
अमेरिका में पकड़ा गया PNB Bank Scam करने वाला निहाल मोदी (बाएं निहाल दाएं नीरव मोदी फाइल फोटो): Image Credit Original Source

PNB Bank Scam In India

13 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में भारत की अपील पर नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की तरफ से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई थी. अब 17 जुलाई को अमेरिकी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी.

PNB Bank Scam: भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक, 13,000 करोड़ रुपये के PNB स्कैम में बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) के छोटे भाई निहाल मोदी (Nehal Modi) को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई की अपील पर अमेरिकी एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया. अब 17 जुलाई को कोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.

ED और CBI की अपील पर अमेरिका ने दी कार्रवाई की मंजूरी

नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी की गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. लंबे समय से अमेरिका में रह रहे निहाल मोदी पर भारत में केस दर्ज था, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता आ रहा था.

प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने संयुक्त रूप से अमेरिकी प्रशासन से उसके प्रत्यर्पण की अपील की थी. इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने भारत को सूचित किया कि निहाल मोदी को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया है.

17 जुलाई को कोर्ट में पेशी, जमानत की कोशिश करेगा निहाल

अमेरिका (America) की अदालत में अब 17 जुलाई को निहाल मोदी की पेशी होनी है. इस सुनवाई के दौरान वह अपनी जमानत की मांग कर सकता है. हालांकि सरकारी वकील पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे निहाल की जमानत का पुरजोर विरोध करेंगे.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

अमेरिका में कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, प्रत्यर्पण की मंजूरी से पहले अदालत का फैसला आना जरूरी होता है. यदि कोर्ट निहाल की जमानत खारिज करती है तो भारत को उसे लाने की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ेगी.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

धन शोधन और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोप

अमेरिकी अभियोजकों ने निहाल मोदी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया दो अहम आरोपों के आधार पर शुरू की है. पहला आरोप धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

दूसरा आरोप भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 201 (सबूत नष्ट करना और फरार होना) के अंतर्गत आपराधिक साजिश का है. ये आरोप साबित होने पर निहाल को लंबे समय की सजा हो सकती है.

फर्जी कंपनियों के जरिए करता था पैसों का हेरफेर

जांच एजेंसियों के अनुसार, निहाल मोदी ने फर्जी कंपनियों और ट्रांजैक्शनों के जरिए अरबों रुपये की हेराफेरी की. उसने अमेरिका, बेल्जियम और हांगकांग समेत कई देशों में शेल कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया था.

इन कंपनियों के ज़रिए वह घोटाले से जुड़े पैसे को सफेद कर विदेशों में निवेश करता था. निहाल के खिलाफ कई डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जांच एजेंसियों ने अमेरिकी कोर्ट को सौंपे हैं.

घोटाले में शामिल हैं नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भी

13 हजार करोड़ रुपये का यह घोटाला भारतीय बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला माना जाता है. इसमें निहाल मोदी के बड़े भाई नीरव मोदी और उनके रिश्तेदार मेहुल चोकसी भी मुख्य आरोपी हैं.

नीरव मोदी को पहले ही लंदन में गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. वहीं, मेहुल चोकसी एंटीगुआ में छुपा हुआ है और भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us