Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

त्योहारी सीजन रेलवे ऑफर 2025: रेलवे का बंपर ऑफर अब राउंड ट्रिप टिकट पर 20% छूट ! जानें बुकिंग की तारीख, शर्तें और फायदे

रेलवे का त्योहारों पर 20 प्रतिशत ऑफर: Image Credit Original Source (प्रतीकात्मक फोटो)

Rail News In Hindi

त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे फेस्टिवल ऑफर 2025 के तहत राउंड ट्रिप टिकट पर 20% छूट दी जाएगी. यह स्कीम केवल मूल किराए पर लागू होगी. राजधानी-दुरंतो को छोड़कर ज्यादातर ट्रेनों में यह सुविधा मिलेगी.

Indian Railways Offers: त्योहारों के दौरान यात्रा करने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने राउंड ट्रिप टिकट डिस्काउंट स्कीम का ऐलान किया है. रेलवे फेस्टिवल ऑफर 2025 के तहत वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20% की छूट दी जाएगी. योजना का लाभ केवल कंफर्म टिकट और निर्धारित शर्तों के साथ ही मिलेगा. इसका उद्देश्य त्योहारों में ट्रेनों के दोनों ओर से अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करना है.

रेलवे 20% छूट स्कीम की खास बातें

इस रेलवे डिस्काउंट ऑफर में छूट केवल मूल किराए पर लागू होगी. यात्री आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और अन्य सेवा शुल्क पूरे चुकाएंगे. ऑफर तभी मिलेगा जब आगे और वापसी दोनों टिकट एक साथ बुक किए जाएं. राजधानी और दुरंतो जैसी फ्लेक्सी किराया ट्रेनों में यह स्कीम लागू नहीं होगी.

राउंड ट्रिप टिकट डिस्काउंट के लिए बुकिंग डिटेल्स

रेलवे फेस्टिवल ऑफर 2025 के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के तहत टिकट बुकिंग होगी. 13 अक्टूबर की यात्रा के लिए बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी. आगे की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर के बीच और वापसी यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होगी. वापसी टिकट के लिए 60 दिन की एआरपी लागू नहीं होगी.

समान श्रेणी और ओरिजिन-डेस्टिनेशन जोड़ी पर लागू

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, छूट केवल उन्हीं यात्राओं पर मान्य होगी जिनमें आगे और वापसी दोनों यात्रा समान श्रेणी (स्लीपर, 3AC, 2AC) और समान ओरिजिनेटिंग-डेस्टिनेशन जोड़ी में हों. उदाहरण के लिए दिल्ली से वाराणसी स्लीपर क्लास में जाने वाले यात्री को वापसी भी उसी क्लास में करनी होगी.

Read More: Weather Update In India: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! कड़ाके की ठंड से जनजीवन होगा प्रभावित

टिकट रद्द और बदलाव पर सख्त पाबंदी

रेलवे 20% डिस्काउंट स्कीम के तहत बुक किए गए टिकटों में न तो कोई बदलाव होगा और न ही रिफंड मिलेगा. यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर या यात्री विवरण में कोई संशोधन नहीं होगा. इस ऑफर में रेल कूपन, वाउचर, पास या पीटीओ स्वीकार नहीं होंगे.

Read More: IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

स्पेशल ट्रेनों में भी लागू होगी स्कीम

योजना राजधानी और दुरंतो को छोड़कर सभी नियमित ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों में लागू होगी. यात्री आगे और वापसी दोनों टिकट एक ही माध्यम से यानी आरक्षण काउंटर या ऑनलाइन बुक करेंगे. रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में सीटों का संतुलित उपयोग करना है.

Read More: खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा

10 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

त्योहारी सीजन रेलवे ऑफर 2025: रेलवे का बंपर ऑफर अब राउंड ट्रिप टिकट पर 20% छूट ! जानें बुकिंग की तारीख, शर्तें और फायदे

Rail News In Hindi

Indian Railways Offers: त्योहारों के दौरान यात्रा करने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने राउंड ट्रिप टिकट डिस्काउंट स्कीम का ऐलान किया है. रेलवे फेस्टिवल ऑफर 2025 के तहत वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20% की छूट दी जाएगी. योजना का लाभ केवल कंफर्म टिकट और निर्धारित शर्तों के साथ ही मिलेगा. इसका उद्देश्य त्योहारों में ट्रेनों के दोनों ओर से अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करना है.

रेलवे 20% छूट स्कीम की खास बातें

इस रेलवे डिस्काउंट ऑफर में छूट केवल मूल किराए पर लागू होगी. यात्री आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और अन्य सेवा शुल्क पूरे चुकाएंगे. ऑफर तभी मिलेगा जब आगे और वापसी दोनों टिकट एक साथ बुक किए जाएं. राजधानी और दुरंतो जैसी फ्लेक्सी किराया ट्रेनों में यह स्कीम लागू नहीं होगी.

राउंड ट्रिप टिकट डिस्काउंट के लिए बुकिंग डिटेल्स

रेलवे फेस्टिवल ऑफर 2025 के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के तहत टिकट बुकिंग होगी. 13 अक्टूबर की यात्रा के लिए बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी. आगे की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर के बीच और वापसी यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होगी. वापसी टिकट के लिए 60 दिन की एआरपी लागू नहीं होगी.

समान श्रेणी और ओरिजिन-डेस्टिनेशन जोड़ी पर लागू

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, छूट केवल उन्हीं यात्राओं पर मान्य होगी जिनमें आगे और वापसी दोनों यात्रा समान श्रेणी (स्लीपर, 3AC, 2AC) और समान ओरिजिनेटिंग-डेस्टिनेशन जोड़ी में हों. उदाहरण के लिए दिल्ली से वाराणसी स्लीपर क्लास में जाने वाले यात्री को वापसी भी उसी क्लास में करनी होगी.

टिकट रद्द और बदलाव पर सख्त पाबंदी

रेलवे 20% डिस्काउंट स्कीम के तहत बुक किए गए टिकटों में न तो कोई बदलाव होगा और न ही रिफंड मिलेगा. यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर या यात्री विवरण में कोई संशोधन नहीं होगा. इस ऑफर में रेल कूपन, वाउचर, पास या पीटीओ स्वीकार नहीं होंगे.

स्पेशल ट्रेनों में भी लागू होगी स्कीम

योजना राजधानी और दुरंतो को छोड़कर सभी नियमित ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों में लागू होगी. यात्री आगे और वापसी दोनों टिकट एक ही माध्यम से यानी आरक्षण काउंटर या ऑनलाइन बुक करेंगे. रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में सीटों का संतुलित उपयोग करना है.

Latest News

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे...
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

Follow Us