Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Yogi Cabinet 2022:योगी चुने गए विधायक दल के नेता.मंत्रीमंडल में किसे मिल रही है जगह औऱ कौन होगा डिप्टी सीएम

CM Yogi Cabinet 2022:योगी चुने गए विधायक दल के नेता.मंत्रीमंडल में किसे मिल रही है जगह औऱ कौन होगा डिप्टी सीएम
विधायक दल का नेता चुने जाने पर अमित शाह योगी को बधाई देते हुए

गुरुवार को भाजपा औऱ उसके सहयोगी दलों की हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया.जिसके बाद योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक पुष्टि हो गई. CM Yogi Cabinet 2.0 Name List 2022

Lucknow News:भाजपा औऱ उसके सहयोगी दलों के जीते हुए विधायकों की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. योगी के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना की तरफ़ से रखा गया जिस पर जिस पर बेबी रानी मौर्य, सूर्य प्रताप शाही, नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत 5 विधायकों ने समर्थन दिया.गुरुवार को हुई यह बैठक केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी की तरफ़ से यूपी के ऑब्जर्वर बनाए अमित शाह औऱ को-ऑब्जर्वर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में हुई.Yogi Cabinet 2.0

इसके बाद को-ऑब्जर्वर रघुवर दास की अगुवाई में दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह, अपना दल एस के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के सजंय निषाद राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने पहुंचे हैं.इस दौरान सहयोगी दलों ने अपना समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है.

कौन होगा डिप्टी सीएम..

योगी मंत्रीमंडल को लेकर 10 मार्च के बाद से ही लखनऊ से लेकर दिल्ली तक भाजपा शीर्ष नेतृत्व का मंथन शुरू है.सीएम योगी भी इस दौरान पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन मंत्री बीएल सन्तोष से मुलाकात कर मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा कर चुके हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर सभी नेताओं की सहमति बन गई है.वह डिप्टी सीएम के पद पर बने रहेंगें.केशव के चुनाव हार जाने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि शायद इस बार उन्हें योगी मंत्रिमंडल में स्थान न मिले औऱ उन्हें केंद्र की राजनीति में भेज दिया जाए. लेकिन ओबीसी बिरादरी के मजबूत नेता होने के चलते केशव मौर्य को लेकर बीजेपी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रही है. हालांकि दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को लेकर जरूर संशय बना हुआ है.यदि उनकी वापसी नहीं होती तो दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में ब्रजेश पाठक औऱ दलित नेत्री बेबी रानी मौर्य का नाम भी चर्चा में है. हालांकि बेबी रानी को लेकर यह खबर भी है कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

कौन होगा मंत्रीमंडल में शामिल..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

25 मार्च यानि कि कल शुक्रवार को शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ सहित मंत्री बनने वाले विधायक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित हो रहे भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगें.कहा जा रहा है जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है उन्हें शुक्रवार सुबह 10 बजे सीएम योगी ने आवास पर चाय के लिए बुलाया है.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक फ़िलहाल 47 लोग मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इसमें कैबिनेट, स्वत्रंत प्रभार औऱ राज्य तीनों तरह के मंत्री शामिल हैं. डिप्टी सीएम के साथ साथ कैबिनेट मंत्री बनने वालों में सुरेश खन्ना, सतीश महाना, बेबी रानी मौर्य, महेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह के साथ इस बार जीतकर आए सभी मंत्रियों का रिपीट होना तय माना जा रहा है. साथ ही साथ अपना दल एस के आशीष पटेल (अनुप्रिया पटेल के पति) औऱ निषाद पार्टी के सजंय निषाद भी कैबिनेट मंत्री बनेंगें.

वहीं वीआरएस लेकर राजनीति में पूर्व आईपीएस असीम अरुण, मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव, पंकज सिंह, नितिन अग्रवाल, शलभ मणि त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह आदि नाम भी सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट में बताए जा रहे हैं.

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us