Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Corona Mata Mandir: यूपी के इस गाँव में बना कोरोना माता का मंदिर सुबह शाम आरती में इकठ्ठा होते हैं लोग

Corona Mata Mandir: यूपी के इस गाँव में बना कोरोना माता का मंदिर सुबह शाम आरती में इकठ्ठा होते हैं लोग
Corona Mata Mandir

यूपी के प्रतापगढ़ ज़िले में ग्रामीणों ने अंधविश्वास में पड़कर कोरोना माता का मंदिर ही स्थापित कर दिया. corona mata mandir in up pratapgarh

Corona Mata Mandir: जहाँ एक ओर पूरा विश्व कोरोना महामारी के ख़ात्मे के लिए वैक्सीन औऱ अन्य वैज्ञानिक चीजों की खोज में जुटा हुआ है।वहीं दूसरी ओर भारत के कुछ जगहों पर कोरोना को लेकर कई तरह के अंधविश्वासों को बढ़ावा दिया जा रहा है।ताज़ा मामला यूपी के प्रतापगढ़ ज़िले का है।यहाँ कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों ने कोरोना माता के नाम का एक पूरा मंदिर ही बना कर खड़ा कर दिया औऱ उसमें एक देवी की प्रतिमा स्थापित कर कोरोना माता का नाम दे दिया।Corona Mata temple in pratapgarh up

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतापगढ़ ज़िले के सांगीपुर थाना इलाके के जूही शुकुलपुर गाँव में कुछ रोज पहले ग्रामीणों ने मिलकर एक नीम के पेड़ के नीचे मंदिर बनाकर एक देवी की मूर्ति स्थापित कर दी।स्थापित हुई प्रतिमा को कोरोना माता का नाम दिया गया।औऱ बक़ायदा मंदिर में बड़े बड़े अक्षरों से कोरोना माता मंदिर लिख दिया गया।Corona mata mandir in up pratapgarh

बताया जाता है कि मंदिर स्थापना के बाद से हर रोज यहां सुबह शाम कोरोना माता की पूजा अर्चना औऱ आरती ग्रामीणों द्वारा की जाती है।औऱ फ़िर प्रसाद का वितरण भी होता है।Corona mata mandir news

ग्रामीणों के अनुसार, इस गांव में कोरोना वायरस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि इलाज के बाद वो सभी ठीक हो गए थे। ऐसे में ग्रामीणों ने पूजा-पाठ का सहारा लिया। जिसके बाद लोगों ने गांव में एक नीम के पेड़ के नीचे कोरोना माता की मूर्ति स्थापित की और सुबह-शाम आरती करने लगे हैं।ग्रामीणों का ऐसा विश्वास है कि मंदिर की स्थापना से लोगों को कोरोना वायरस से राहत मिलेगी।Corona temple in pratapgarh uttar pradesh

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

प्रशासन ने हटवाया मंदिर एक हिरासत में..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात प्रशासन को इस बारे में जानकारी हुई कि लोगों ने कोरोना माता का मंदिर स्थापित कर दिया है।जिसके बाद शुक्रवार रात प्रशासन ने मंदिर को ढहा दिया है औऱ मूर्ति पुलिस अपने साथ थाने ले आई है।इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।प्रशासन का कहना है कि कोरोना के नाम पर इस तरह की भ्रांतियां औऱ अंधविश्वास ठीक नहीं है।ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख़्त कार्यवाही करेगा। uttar pradesh corona mata mandir in up pratapgarh corona mata temple pratapgarh news

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us