Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस में बंपर भर्ती 53 हजार पदों के लिए कैसे होगा Recruitment जाने

UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस में बंपर भर्ती 53 हजार पदों के लिए कैसे होगा Recruitment जाने
यूपी पुलिस में 53 हज़ार पदों पर सीधी भर्ती : फोटो प्रतीकात्मक

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस जल्द ही 53 हज़ार पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से युवाओं का चयन करने जा रहा है. यूपी पुलिस ने ये अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक 15 जुलाई तक कार्यदायी संस्था की निविदा प्रकाशित की जायेगी.


हाईलाइट्स

  • यूपी पुलिस में 53 हज़ार पदों पर होगी सीधी भर्ती
  • यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 15 जुलाई तक जारी कर सकता है निविदा
  • यूपी पुलिस में पहले भी होनी थी 36 हज़ार पदों पर भर्ती अब उसे किया गया 53 हज़ार

UP Police Vacancy Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस जल्द ही 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करेगा. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड चयन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के लिए लगा हुआ है माना जा रहा है कि 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और अन्य कार्यों के कार्यदायी संस्था के लिए निविदा प्रकाशित की जायेगी. संस्था के चयन के बाद साल के अंत तक लिखित परीक्षा हो सकती है.

पुलिस विभाग में पहले 36 हज़ार पदों पर होनी थी भर्ती (UP Police Bharti 2023)

उत्तर प्रदेश पुलिस में इससे पहले 35,757 के लिए चयन प्रक्रिया में लगी हुई थी लेकिन कार्यदायी संस्था की वजह से भर्ती अधर में लटकी हुई थी. लेकिन अब सरकार ने नए सिरे से वैकेंसी पदों की संख्या 53699 बढ़ाते हुए 15 जुलाई तक नई निविदा प्रकाशित करेगी. माना जा रहा है कि इस भर्ती में लगभग 25 लाख युवाओं के आवेदन करने की उम्मीद है.

यूपी पुलिस में इन पदों पर होनी है भर्ती (UP Police Vacancy 2023)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 53,699 पदों के लिए जल्द ही कार्यदायी संख्या के लिए निविदा प्रकाशित करेगी ये संस्था लिखित परीक्षा से लेकर अन्य कार्यों की प्रक्रिया संभालेगी. जिन पदों के भर्ती होनी है उनमें 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस,8540 सिपाही पीएसी, 1007 फायरमैन,1341सिपाही यूपीएसएसएफ के होंगे

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

पुलिस भर्ती प्रक्रिया पहले भी हुई थी निरस्त 

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

यूपी पुलिस ने पिछले नवंबर में 35,757 पदों के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से निविदा प्रकाशित की थी जिसमें केवल TCS कंपनी ने प्रतिभाग किया. जानकारी के मुताबिक केवल एक कंपनी के आवेदन करने की वजह से उस निविदा को निरस्त करना पड़ा था लेकिन इस बार कई संस्थाओं ने इस प्रक्रिया के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है जिसके लिए माना जा रहा है कि 15 जुलाई तक निविदा का प्रकाशन कर दिया जायेगा.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us