Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Free Bus Smart Card Teachers : योगी सरकार की नई पहल अब सरकारी टीचर UPSRTC की बसों में करेगें मुफ्त यात्रा

UP Free Bus Smart Card Teachers : योगी सरकार की नई पहल अब सरकारी टीचर UPSRTC की बसों में करेगें मुफ्त यात्रा
यूपी में अब सरकारी शिक्षकों को मिलेगी फ्री बस सुविधा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब सरकारी शिक्षकों को UPSRTC की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देने जा रही. इस योजना के तहत उन शिक्षकों को लाभ मिलेगा जो राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकें हैं


हाईलाइट्स

  • योगी सरकार की नई पहल सरकारी शिक्षकों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा
  • यूपीएसआरटीसी की बसों में राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को मिलेगी फ्री बस यात्रा
  • परिवहन विभाग लाभार्थी टीचर्स को देगा चिप लगा हुआ स्मार्ट कार्ड. 4000 किमी यात्रा होगी निःशुल्क

UP Free Bus Smart Card For Teachers : यूपी की योगी सरकार आम जनमानस के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आ रही है इनमें से एक योजना है सरकारी शिक्षकों को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा. शुक्रवार को यूपीएसआरटीसी के द्वारा इस नई पहल पर शिक्षा निदेशक बेसिक एवं माध्यमिक ने सभी जनपदों के BSA और DIOS को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर ऐसे सभी शिक्षकों की सूची मांगी है जिन्हे राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

फ्री बस स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे होगा आवेदन...

शिक्षा विभाग द्वारा सरकार को सूची उपलब्ध कराने के बाद लाभार्थी टीचर्स को स्वयं आवेदन करना होगा. यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से होगी इसके लिए निर्धारित शुक्ल 100 रुपए और जीएसटी अलग से देनी होगी. आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी.

1- शिक्षक का आधारकार्ड 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

2- शिक्षा विभाग द्वारा जारी परिचय पत्र

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

3- सरकारी शिक्षक का राष्ट्रीय या राजकीय पुरस्कार से सम्मानित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति 

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

4- शिक्षक की फोटो 

5- मोबाइल नंबर 

इन दस्तावेजों के साथ शिक्षक परिवहन निगम के किसी भी जनपद के कार्यालय से एप्लाई कर सकता है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शिक्षक सीधे परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.com पर जाकर जरूरी दस्तावेज लगाकर एप्लाई कर सकतें हैं जिसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा

चिप लगे स्मार्ट कार्ड में होगा सम्पूर्ण विवरण कर सकेंगे इतने किमी की यात्रा..

यूपीएसआरटीसी की तरफ से जारी स्मार्ट कार्ड में शिक्षक की संपूर्ण जारी होगी. चिप लगे स्मार्ट से शिक्षक प्रतिवर्ष 4000 किमी की यात्रा निःशुल्क कर सकेंगे. इसके लिए बस के कंडक्टर को कार्ड देना होगा. परिचालक टिकट मशीन के माध्यम से जीरो शुक्ल का टिकट शिक्षक को देगा. स्मार्ट कार्ड की आयु पांच वर्ष तक होगी उसके बाद नया कार्ड जारी कराना होगा कार्ड के खो जाने पर फिर से निर्धारित शुल्क जमा करने पर शिक्षक को नया स्मार्ट कार्ड उपलब्ध हो जायेगा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us