Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Rajya Sabha Election: यूपी की एक सीट पर होना है राज्यसभा चुनाव ! बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम Dinesh Sharma को बनाया उम्मीदवार

UP Rajya Sabha Election: यूपी की एक सीट पर होना है राज्यसभा चुनाव ! बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम Dinesh Sharma को बनाया उम्मीदवार
राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किया डॉ दिनेश शर्मा को उम्मीदवार,फोटो साभार सोशल मीडिया

यूपी में राज्यसभा की खाली एक सीट पर 15 सितंबर को उपचुनाव होना है. जिसका एलान चुनाव आयोग ने कर दिया था.जिसके लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने डॉ. दिनेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद यह सीट खाली थी.जिसपर नाम का विचार चल रहा था.


हाईलाइट्स

  • यूपी में एक राज्यसभा सीट पर होना है 15 सितंबर को उपचुनाव
  • बीजेपी ने यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार
  • बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद खाली थी जगह,दिनेश शर्मा का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रह

BJP Nominated Former Deputy Cm Dinesh Sharma : उत्तर प्रदेश की एक सीट से बीजेपी से राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन बीते दिनों हो जाने के बाद यह सीट खाली थी.चुनाव आयोग ने इस खाली सीट के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी.जिसके बाद काफी विचार करने के बाद इस सीट पर भाजपा ने फिर से ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए डाक्टर दिनेश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.दिनेश शर्मा योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

 

बीजेपी ने इस दिग्गज नेता को बनाया राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार

बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे का 26 जून को निधन हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीट खाली हो गई थी.चुनाव आयोग ने इस एक सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया था.जिसके बाद काफी मंथन के बाद रविवार को बीजेपी ने डॉक्टर दिनेश शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.यह उपचुनाव 15 सितंबर को होगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

कौन हैं डॉ दिनेश शर्मा

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जीत मिली थी.इस प्रचंड बहुमत के चलते डॉक्टर दिनेश शर्मा का राज्यसभा में चुना जाना लगभग पक्का माना जा रहा है.इससे पहले हरद्वार दुबे इस सीट पर राज्यसभा से सांसद थे. उनके निधन के बाद यह निर्णय हुआ कि इस सीट पर उपचुनाव कराया जाए. आज भाजपा ने अपने दिग्गज उम्मीदवार दिनेश शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है.

Read More: Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

पहले कार्यकाल में यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं

आपको बता दें दिनेश शर्मा एक प्रोफेसर भी हैं,वे लखनऊ के दो बार मेयर भी रह चुके हैं.और योगी सरकार के पहले कार्यकाल 2017-22 तक उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.ऐसे में इतना बड़ा नाम बीजेपी ने उपचुनाव के लिए घोषित किया है. इससे पहले राज्यसभा सीट पर हरद्वार दुबे राज्यसभा सांसद थे. अब फिर से एक ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत को देखते हुए और विधानभवन को देखते हुए और सदस्यों की सँख्या को देखते हुए भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है. विपक्ष में कोई हलचल नहीं दिख रही है. जिसके बाद दिनेश शर्मा का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us