Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Patalkot Express Fire In Agra: आगरा के पास पातालकोट एक्सप्रेस में भीषण आग का तांडव ! धू-धू कर जलने लगी बोगियां, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Patalkot Express Fire In Agra: आगरा के पास पातालकोट एक्सप्रेस में भीषण आग का तांडव ! धू-धू कर जलने लगी बोगियां, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग दे हड़कंप

मथुरा से झांसी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में अचानक आगरा के पास जनरल बोगियों में आग लगने से हड़कम्प मच गया. देखते ही देखते अन्य बोगियां भी आग की चपेट में आ गयी, यात्रियों के चीखने पर ट्रेन चालक ने गाड़ी रोककर रेलवे प्रशासन को सूचना दी, यात्रियों को बोगियों से अलग किया गया, फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है, दमकल आग बुझाने का प्रयास में जुटा हुआ है,रेलवे बोर्ड आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग से हड़कम्प, बोगियां में आग का भयावह मंजर देख काँपी रूह
  • आगरा के पास भण्डाई रेलवे स्टेशन के पास की घटना
  • मथुरा से झांसी की ओर जा रही थी पातालकोट एक्सप्रेस

Massive fire broke out in Patalkot Express : आगरा के पास जिस तरह से पातालकोट एक्सप्रेस में आग लगी, उसमें आखिर वजह क्या थी, हालांकि रेलवे प्रशासन अबतक आग लगने के कारणों का पता नहीं कर पाया है. ट्रेन की बोगियों में लगी आग का जो वीडियो सामने आया है, वह बहुत ही भयावह मंजर था. ट्रेन में सवार यात्रियों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आगे की जांच की जा रही है.

पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग से हड़कम्प

मथुरा से झांसी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में बुधवार को अचानक जनरल बोगियों में आग लगने से हड़कम्प मच गया. आग लगने की आहट होते ही यात्रियों में चीख- पुकार मच गई. धुंआ उड़ता देख ट्रेन चालक ने तत्काल ट्रेन को आगरा के पास आउटर में रोक दिया और इस घटना की सूचना रेलवे को दी.वहीं ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने बोगियों से कूद-कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना पर दमकल की गाड़ियां व रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. जहां दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक एक्सप्रेस की 2 बोगियां जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी.

कैसे हुआ यह हादसा

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

बताया जा रहा है पातालकोट एक्सप्रेस मथुरा से झांसी की ओर जा रही थी. आगरा कैंट से जब यह ट्रेन रवाना हुई तभी भंडाई रेलवे स्टेशन के पास अचानक जनरल बोगी में धुंआ उठने लगा.  देखते ही देखते ही यह धुंआ आग में तब्दील हो गया और भीषण आग लग गई. आज इतनी विकराल थी कि किसी की भी रूह कांप सकती थी. ट्रेन में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है. आग लगते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई. ट्रेन चालक ने तत्काल गाड़ी को आउटर पर रोक कर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

बोगियों से कूदकर बचाई जान

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

किसी तरह बोगियों में लगी आग को यात्रियों से अलग किया गय, जहां कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई. फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां और रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए. दमकल के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तबतक 3 बोगियां पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. हालांकि जो सूचना सामने आई है उसमें कोई जनहानि की बात नहीं है.

खुद रेलवे अधिकारियों ने भी छानबीन की लेकिन अब तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग सका. ट्रेन में आग लगने का जो वीडियो सामने आया है वह काफी भयावह है.यह तो ऊपर वाले का शुक्रगुजार था कि इतनी भीषण आग के बीच कोई हताहत की सूचना नहीं है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us