Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: बिजली के निजीकरण के खिलाफ महापंचायत, 22 जून को होगा बड़ा ऐलान ! उपभोक्ता-किसान-कर्मचारी एकजुट

UPPCL News: बिजली के निजीकरण के खिलाफ महापंचायत, 22 जून को होगा बड़ा ऐलान ! उपभोक्ता-किसान-कर्मचारी एकजुट
22 जून को लखनऊ में निजीकरण के खिलाफ होगी महापंचायत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UPPCL News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजली (UPPCl) के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष तेज हो गया है. विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 22 जून को लखनऊ (Lucknow) में एक महापंचायत का ऐलान किया है जिसमें किसानों, उपभोक्ताओं और बिजलीकर्मियों को शामिल कर बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी.

UPPCL News Today: यूपी में बिजली के निजीकरण को लेकर गहराते विरोध के बीच अब संघर्ष समिति ने निर्णायक कदम उठाने का ऐलान कर दिया है. विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 22 जून को लखनऊ (Lucknow) में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है. इस महापंचायत में किसानों, उपभोक्ताओं और बिजलीकर्मियों की भागीदारी के साथ निजीकरण के खिलाफ संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.

बिजली निजीकरण के खिलाफ सभी होंगे एकजुट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि 22 जून को लखनऊ (Lucknow) में होने वाली महापंचायत में बिजली (UPPCL) निजीकरण के खिलाफ एकजुट मोर्चा तैयार किया जाएगा.

समिति का मानना है कि निजीकरण से न केवल कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं की जेब पर भी बोझ बढ़ेगा. इस आंदोलन में किसानों को भी जोड़ा जाएगा जो पहले से ही बिजली दरों और आपूर्ति को लेकर परेशान हैं.

पूर्वांचल-दक्षिणांचल में निजीकरण के विरोध को मिलेगा नया मोर्चा

पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की तैयारी का व्यापक विरोध हो रहा है. बीते छह महीनों से इन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. अब संघर्ष समिति इन आंदोलनों को समेकित कर प्रदेशव्यापी आंदोलन का स्वरूप देने जा रही है. समिति का मानना है कि यदि अभी आवाज़ नहीं उठाई गई तो बिजली का अधिकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ चला जाएगा.

Read More: Fatehpur News: छात्रा को बहलाकर दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा ! यहां दिया था घटना को अंजाम

महापंचायत में होगी आंदोलन की साझा रणनीति की घोषणा

22 जून को लखनऊ (Lucknow) में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में निजीकरण के खिलाफ संघर्ष की साझा रणनीति का ऐलान किया जाएगा. यह आंदोलन सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें आम उपभोक्ताओं और किसानों को भी भागीदार बनाया जाएगा. महापंचायत में सभी वर्गों के प्रतिनिधि मिलकर यह तय करेंगे कि निजीकरण के निर्णय को कैसे रोका जाए.

Read More: UP News: फतेहपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सुस्त है अभ्युदय विद्यालयों की रफ्तार ! कुशीनगर पहले पायदान पर

UPPCL के आंकड़ों की हकीकत पर जारी होगा श्वेत पत्र

महापंचायत के दौरान विद्युत विभाग द्वारा निजीकरण को सही ठहराने के लिए जारी किए जा रहे आंकड़ों की सच्चाई उजागर करने के लिए एक श्वेत पत्र भी जारी किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: आधी रात सब्बल से पत्नी को उतारा मौत के घाट ! फिर खुद पहुंच गया थाने, मची सनसनी

समिति का कहना है कि ओडिशा, दिल्ली, चंडीगढ़, ग्रेटर नोएडा और आगरा जैसे शहरों में निजीकरण के बाद उपभोक्ताओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा है. यही अनुभव उत्तर प्रदेश में दोहराने की कोशिश की जा रही है.

मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा प्रस्ताव, अन्य शहरों में भी होंगी महापंचायतें

महापंचायत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्य सरकार को निजीकरण से उपजे संकट के प्रति सचेत करने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा. साथ ही यह भी घोषणा की जाएगी कि 22 जून के बाद राज्य के अन्य प्रमुख शहरों जैसे वाराणसी, आगरा और मेरठ में भी ऐसी ही महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा ताकि जनदबाव बनाकर निजीकरण के निर्णय को वापस कराया जा सके.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के विजयीपुर में करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से कराए गए भुगतान, मुकदमें की तैयारी Fatehpur News: फतेहपुर के विजयीपुर में करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से कराए गए भुगतान, मुकदमें की तैयारी
फतेहपुर के विजयीपुर ब्लॉक में मनरेगा योजना के तहत करोड़ों रुपये के घोटाले की पुष्टि हुई है. लोकपाल जांच में...
आज का राशिफल 14 फरवरी 2026: शिव आराधना से बदलेगी किस्मत ! जानिए 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
Fatehpur Diversion News: महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन ! इस तारीख से बदल जाएगा रूट, संभल कर करें यात्रा
80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में
Fatehpur UPSRTC: अब होली से चालक परिचालक को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, जानिए कब से लागू होगा नया नियम
यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी

Follow Us