Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow Crime In Hindi: लखनऊ में GST डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय गिरफ्तार ! रिश्वत लेते विजलेंस ने ऐसे पकड़ा

Lucknow Crime In Hindi: लखनऊ में GST डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय गिरफ्तार ! रिश्वत लेते विजलेंस ने ऐसे पकड़ा
लखनऊ के GST डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, बाए फोटो धनेंद्र पांडेय : Image Credit Original Source

Lucknow Crime In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में GST के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय (Dhanendra Pandey) 2 लाख की रिश्वत लेते विजलेंस के हत्थे चढ़ गए. रंगे हाथों पकड़े गए धनेंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लखनऊ में GST के डिप्टी कमिश्नर घूसखोरी करते हुए दबोचे गए

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार को विजिलेंस टीम (Vigilance) ने GST के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडे (Dhanendra Pandey) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि धनेंद्र पांडे लखनऊ के GST जोन-20 के डिप्टी कमिश्नर हैं. जानकारी के मुताबिक रिश्वत लेने की जानकारी विजिलेंस की टीम हुई थी जिसके बाद जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा गया. उन्होंने एडम डाटा सर्विसेज से 2 लाख की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत की गई थी.

विजलेंस टीम ने ऐसे बिछाया था जाल, फंस गए GST के अधिकारी

GST के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय ने एडम डाटा सर्विसेज से 2 लाख की रिश्वत की पेशकत की थी जिसको लेकर विजलेंस से शिकायत की गई. बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद विजलेंस ने एडम सर्विसेज के कर्मचारियों से कहा कि आप पैसे लेकर उनके बताए जगह पर जाइए टीम उनको रंगे हाथों पकड़ेगी.

lucknow_gst_deputy_commissner_taken_bribe
लखनऊ जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रिश्वत लेते गिरफ्तार (प्रतीकात्मक) : Image Credit Original Source

जानकारी के मुताबिक एडम सर्विसेज की टीम को धनेंद्र पांडेय ने सेल्स टैक्स मुख्यालय पर पैसे देने के लिए बुलाया था तभी रिश्वत लेते के बाद तुरंत विजलेंस की टीम मौके पर पहुंची और पैसों के सीरियल नंबर मैच करवाए और सही पाए जाने पर तुरंत डिप्टी कमिश्नर को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहीं सेल टैक्स ऑफिस में विजिलेंस टीम की दस्कत से हड़कंप मच गया. विजलेंस की गिरफ्तारी के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब कुछ समझे तब तक GST डिप्टी कमिश्नर को विजलेंस अपने साथ गिरफ्तार करके ले जा चुकी थी.

Read More: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

20 लाख की GST के लिए 2 लाख की मांगी रिश्वत 

एडम टाटा सर्विसेज की 20 लाख की GST थी जिसको देने के लिए 2 लाख की मांग की गई थी. कंपनी के प्रतिनिधि ने विजिलेंस के एसपी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी मुताबिक करके इसकी शिकायत की. मीडिया को जानकारी देते हुए विजिलेंस के एसपी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र कुमार पांडेय ने 20 लाख की जीएसटी लौटाने के लिये दो लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

मामले में शिकायत होने पर बकायदा एक टीम बनाकर पकड़ने के लिए कहा गया. टीम मंगलवार को शाम चार बजे मीराबाई मार्ग के वाणिज्य कर मुख्यालय पहुंची और जैसे ही उसके सामने कम्पनी के प्रतिनिधि ने धनेन्द्र को रिश्वत दी वैसे ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया. जानकारी के मुताबिक धनेन्द्र पाण्डेय मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

Latest News

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से...
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Follow Us