Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ! ससुरालीजनों ने पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Kanpur Dehat News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत ! ससुरालीजनों ने पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार
रसूलाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, रसूलाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उधर मृतका के पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए देर रात महिला के शव का अंतिम संस्कार कर डाला, पुलिस आने की सूचना मिलते ही मृतका का पति अपने परिवार के साथ फरार हो गया. उधर पुलिस ने फरार पति और ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर देहात के रसूलाबाद में हैरान कर देने वाला मामला
  • परसौरा गांव में रहने वाली विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों ने देर रात जला दिया
  • पुलिस के आने पर परिजन हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Married woman died under suspicious circumstances : रसूलाबाद में विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद हड़कम्प मचा हुआ है, इस तरह से हुई विवाहिता की मौत कई बड़े सवाल खड़ा कर रही है, आख़िर इस मौत को लोगों से और पुलिस से सुरालीजनों ने क्यों छिपाया, कहीं कोई इसके पीछे वजह तो नहीं थी, अब हत्या है या कुछ और यह तो जांच में साफ हो पायेगा.

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना 

क्षेत्र के परसौरा गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गयी, वहीं पति और अन्य ससुरालीजनों ने बिना किसी को सूचना दिए हुए शव का देर रात ही अंतिम संस्कार कर दिया, जब पुलिस को इस बात की सूचना लगी तो मौके पर पहुंच गई, पुलिस के आने की सूचना मिलते ही पति व अन्य लोग फरार हो गए. 

क्या है मामला

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जनाकारी के मुताबिक रसूलाबाद के परसौरा गांव निवासी सोनू पाल का विवाह बिहार की रहने वाली सरोजनी (25) से विवाह 4 महीने पहले हुआ था, बताया जा रहा कि देर रात सरोजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसके बाद पति सोनू व अन्य परिजनों ने मिलकर पुलिस को बिना बताए शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया. किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी, मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिवार के लोग मौके से फरार हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के जले हुए अवशेष कब्जे में लिए हैं.

क्या कहना है पुलिस का

क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद तनु उपाध्याय ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, जब तक पुलिस अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचती महिला के पति व ससुरालीजनों वहां से फरार हो चुके थे. उधर शव लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका था, मृतक महिला के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, जांच की जा रही है.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us