Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Crime : हाइवे पर रुकने वाले वाहनों को टारगेट कर ऐसे चुराते थे डीज़ल-पेट्रोल,3 धरे गए

Kanpur Dehat Crime : हाइवे पर रुकने वाले वाहनों को टारगेट कर ऐसे चुराते थे डीज़ल-पेट्रोल,3 धरे गए

हाइवे पर रुकने वाले वाहनों को शातिराना अंदाज में पहले खराब करते और फिर मदद की बात कहकर वाहनों से डीज़ल-पेट्रोल चोरी कर फैक्ट्रियों में बेंच कर मुंह मांगी रकम समेटने वाले गिरोह को कानपुर देहात की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.उनके पास से टंकियों में भरा हुआ डीजल व पेट्रोल समेत उपकरण व नगदी बरामद की है.


हाईलाइट्स

  • हाइवे पर रुकने वाले वाहनों से चुरा रहे थे डीजल-पेट्रोल
  • कानपुर देहात के रनियां में पकड़े गए 3 डीज़ल चोर
  • शातिराना ढंग से डीजल और पेट्रोल चोरी कर बेंचते थे तेल,मिलती थी मोटी रकम

Used to steal diesel from vehicles stopping : शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शातिर अब हाइवे पर छोटे और बड़े वाहनों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसी घटनाएं हाइवे पर लगातार सामने आ रही हैं.  एक गिरोह तेजी से हाइवे पर रुकने वाले वाहनो को रोककर उनकी चंपत लगाने में जुटा हुआ है.इस गैंग का चोरी का तरीका बड़ा अनोखा है.हाइवे पर रुकने वाले वाहनों को खराब कर और इन वाहनों से पेट्रोल और डीज़ल चोरी कर फ़रार हो जाया करते थे.पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

हाइवे पर वाहनों से ऐसे चुराते थे डीजल-पेट्रोल

कानपुर देहात का रनियां क्षेत्र एक इंडस्ट्रियल एरिया है ,यहां फैक्ट्रियों की तादाद ज्यादा है. रनियां पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हाइवे पर रुकने वाले वाहनों से डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो अनोखे अंदाज से हाइवे पर अपने शिकार को तलाश करते थे.

ये चोर बड़े शातिराना ढंग से बड़े वाहनों या छोटे वाहनों से डीजल या पेट्रोल निकाल कर भाग जाते थे ,इन शातिरों का चोरी करने का तरीका कुछ ऐसा था पहले ये हाइवे पर रुकने वाले वाहनों को मौका देखकर किसी तरह खराब कर देते थे और फिर गाड़ी सही करने की मदद के बहाने गाड़ी से तेल भर कर गायब हो जाते थे.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

इतना ही नहीं पैसों की लालच में चोरी किये हुए तेल को बड़े पैमाने पर इकट्ठा कर फैक्ट्रियों में बेंच कर मुंह मांगी रकम वसूलते थे, यह गिरोह अकेला नहीं बल्कि एक साथ टीम बनाकर काम कर वारदातों को अंजाम दे रहा था. 

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

क्षेत्राधिकारी ने क्या बताया

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

कानपुर देहात अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह हाइवे पर रुकने वाले वाहनो से पेट्रिलियम उत्पाद चोरी कर उसे बेंचने का काम कर रहा है.जिसके बाद रनियां पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हाइवे पर इस तरह तेल और डीजल निकलने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं इनके अन्य साथियों के लिए पूछताछ की जा रही है इन सभी को रनिया थाना क्षेत्र से एक कोल्ड स्टोरेज के पास से गिरफ्तार किया है जहां ये चोरी की योजना बना रहे थे. इनके पास से एक मैजिक गाड़ी ,1लाख 80 हजार रुपए व 1200 लीटर अवैध डीजल और कुछ उपकरण बरामद किए हैं.इन पर कार्यवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us