Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News : तीन बोरों में मिला युवक का शव,शिनाख्त के लिए जुटी पुलिस

Kanpur Crime News : तीन बोरों में मिला युवक का शव,शिनाख्त के लिए जुटी पुलिस
बोरों में मानव शरीर के मिले अंग,जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस कमिश्नर के आवास से कुछ ही दूरी पर तीन बोरों में मानव शरीर के अंग मिलने हड़कंप मच गया. मानव अंग मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पर पहुंची फारेंसिक समेत पुलिस ने बोरों से मानव शरीर के अंगों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शिनाख्त में जुट गई .


हाईलाइट्स

  • कानपुर के कर्नलगंज थानां क्षेत्र सड़क किनारे 3 बोरों में मिले मानव शरीर के अंग
  • एक बोरे में पैर, एक में हाथ, पूरे शरीर के अंग देख मचा हड़कम्प
  • मौके पर फारेंसिक समेत पुलिस बल मौजूद जुटा जांच में

Kanpur Crime Human Body Parts In 3 sacks : कर्नलगंज क्षेत्र स्थित लाल इमली के पीछे सड़क किनारे तीन बोरों में मानव अंग मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह मानव शरीर के अंग इन बोरों में कैसे आए यह पुलिस के लिए काफी चुनौती का विषय भी है. फिलहाल पुलिस ने बोरों से मानव शरीर के अंगों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल सीसीटीवी के जरिए जांच की जा रही है आखिर इन बोरों में मानव अंग किसके हैं और यहां इन्हें कौन लाकर फेंक गया.

सड़क किनारे 3 बोरों में मिले मानव अंग

कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत पुलिस कमिश्नर आवास और लाल इमली से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे तीन बोरों में मानव शरीर के अंग बरामद हुए हैं. सड़क किनारे से गुजर रहे राहगीरों को बोरो से बदबू आने पर उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही इन बोरो को खोला तो सभी दंग रह गए.

एक ही व्यक्ति के बताए जा रहे अंग

दरअसल इन 3 बोरों में मानव शरीर के कटे हुए अंग भरे हुए थे.पुलिस के मुताबिक यह मानव शरीर के अंग एक ही व्यक्ति के बताए जा रहे हैं. फिलहाल इन मानव अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.इस मामले में कर्नलगंज एडीसीपी आरती सिंह ने बताया कि लाल इमली मिल के पीछे की रोड पर बोरों में मानव शरीर के अंग बरामद हुए हैं .

हत्या कर बोरों में भरकर फेंका गया शव

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रात के समय किसी ने डेड बॉडी को यहां पर फेंक दिया है. सीसीटीवी के जरिए आसपास की जगह को देखा जा रहा है और जांच की जा रही है. कि यहां बोरे किसने फेंके हैं. फिलहाल बोरों में मिले मानव अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. और शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us