Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Fire In Sari Center : जान जोखिम में डाल इस पुलिस कर्मी ने ऐसा किया वीडियो हुआ वायरल

Kanpur Fire In Sari Center : जान जोखिम में डाल इस पुलिस कर्मी ने ऐसा किया वीडियो हुआ वायरल
जांबाज़ पुलिस के जवान पहुंचा साड़ी सेंटर की आग बुझाने

कानपुर के नौघड़ा में तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई ,आग की सूचना पर दमकल के 6 वाहन पहुंचे लेकिन तंग गलियों की वजह से वाहन अंदर न जा सके किसी तरह पुलिस के जवानों ने तीन मंजिला इमारत पर चढ़कर इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला,वही इस बीच एक पुलिस के जवान की तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसकी बहादुरी को हर कोई सलाम कर रहा है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के नौघड़ा में तीन मंजिला इमारत और साड़ी सेंटर में लगी आग
  • तंग गलियों के अंदर नही पहुंच सके दमकल के वाहन
  • पुलिस के इस जवान ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

Fire broke out at a saree shop in Naughada Kanpur : कानपुर के बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के नौघड़ा में जो कपड़ो के बाजार को लेकर प्रसिद्ध है, यहां सागर साड़ीज के नाम से दुकान है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दोपहर में अचानक आग लग गई, धीरे-धीरे इस आग पूरे धुंए के गुबार में तब्दील हो गयी और ऊपर के फ्लोर को भी चपेट में ले लिया, वहीं आग की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी मौके पर 6 दमकल के वाहन पहुंचे लेकिन तंग गलियां होने की वजह से वे बाहर ही खड़े रहे आगे नही पहुंच सके.

पुलिस के जवान की हो रही सराहना

नौघड़ा में तंग और सकरी गलियां होने की वजह से दमकल के वाहन बाहर खड़े रहे जहां जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा उधर किसी तरह से जवानों ने मोर्चा संभालते हुए बिल्डिंग के अंदर दाखिल होने का प्रयास किया जहां लोहा मंडी के चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने इमारत के बीच लटककर किसी तरह से अंदर खिड़की का शीशा तोड़ने का प्रयास करते हुए देखा गया

वही उनकी इस बहादुरी की तस्वीर भी वायरल हो रही है, तंग गलियों में बनी इमारत के बीच जान जोखिम में डालकर पुलिस के इस जवान ने अपनी ड्यूटी का पूरी तरह से निर्वहन किया , जहां उन्होंने ऊपर फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला जहां सभी ने राहत की सांस ली. हालांकि अमित के अलावा और भी पुलिस कर्मी मौके पर डटे रहे, नौघड़ा में लगी आग के दौरान लोहा मंडी चौकी इंचार्ज अमित कुमार खटाना के इस बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह

आपको बता दे कि नौघड़ा की तंग गलियों में बनी इस इमारत में दुकान के साथ साथ कई परिवार भी रहते थे फिलहाल पुलिस के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा उनके रेस्क्यू करने के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने ही वीडियो बनाया था इस दौरान पूरा क्षेत्र चौकी इंचार्ज की सराहना करते हुए देखा गया.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us