Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: जन्मदिन पर ऑनलाइन केक किया ऑर्डर ! युवती के ओटीपी देते ही खाली हुआ बैंक अकाउंट

Kanpur Crime In Hindi: जन्मदिन पर ऑनलाइन केक किया ऑर्डर ! युवती के ओटीपी देते ही खाली हुआ बैंक अकाउंट
साइबर क्राइम बर्थडे केक बुक, image credit original source

Kanpur News In Hindi

यूपी (Up) के कानपुर (Kanpur) में एक महिला एक लाख रुपए की ठगी का शिकार हुई है. ठगी का शिकार हुई महिला ने ऑनलाइन बर्थडे केक बुक (Booked Online Cake) किया था, इसके बाद वह ठगी का शिकार हुई पीड़ित महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ओटीपी बताते ही खाली हुआ अकाउंट

साइबर ठगी (Cyber Fraud) का शिकार हुई यह महिला कानपुर (Kanpur) के चकेरी (Chakeri) थाना अंतर्गत श्यामनगर इलाके की रहने महिला नीतू श्रीवास्तव है. नीतू ने अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर ऑनलाइन बर्थडे केक बुक (Birthday Cake) किया था. इस दौरान उन्होंने यूपीआई (Upi) के माध्यम से पेमेंट भी कर दिया इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी (Otp) आया.

नीतू के OTP देखने के बाद एक शख्स ने फोन किया और ऑर्डर कंफर्म करने के लिए ओटीपी मांगा. महिला के OTP देते ही अकाउंट से 1 लाख रुपये कट गए. अकाउंट से रुपए कटने का मैसेज आते ही नीतू के होश उड़ गए और उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

booked_birthday_cake_cyber_crime_news
बर्थडे केक, image credit original source

कंपनी की ओर से नहीं भेजा गया था ओटीपी

महिला के अकाउंट से एक लाख रुपए कटने के बाद उसे यह एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है फिर भी महिला ने अपनी ओर से जिस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से केक का आर्डर दिया था उसके कस्टमर केयर पर फोन कर उन्हें इस घटना की जानकारी दी. 

कंपनी ने बताया गया कि उनकी ओर से किसी भी तरह का न तो ओटीपी भेजा गया है और ना ही कॉल की गई है. नीतू ने जब यह बात सुनी तो उन्हें यह कंफर्म हो गया था कि वह ठगी का शिकार हुई है. महिला ने बिना समय गवाह चकेरी थाने पहुंचकर इस घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने महिला को आश्वासन देते हुए मामले की जांच करने के लिए साइबर सेल को शिकायत भेज दी है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

साइबर पुलिस के पास पहुंची शिकायत

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने ऑनलाइन एप के माध्यम से बर्थडे केक बुक किया था जिसका पेमेंट भी कर दिया था लेकिन कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया और फिर ऑर्डर को कंफर्म करने के लिए एक कॉल आई, कॉल के दौरान महिला ने उस शख्स को ओटीपी बता दिया.

नतीजा ये हुआ कि महिला के अकाउंट से एक लाख रुपए कट गए.पुलिस ने सभी को जागरुक करते हुए यह भी कहा कि कॉल के दौरान किसी भी तरह का कोई भी ओटीपी अन्य किसी व्यक्ति को न दें, नहीं तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us