Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shamli Crime News: 5 बच्चों की माँ को चढ़ा इश्क का बुखार ! अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए दी थी एक लाख रुपये की सुपारी, प्रेमी संग रची हत्याकांड की साज़िश

शामली, पत्नी ने करी प्रेमी संग मिल पति की हत्या, फोटो साभार सोशल मीडिया

शामली (Shamli) जिले से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 5 बच्चों की मां पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोट का हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है, पुलिस ने दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड (Murder Case) का खुलासा करते हुए बीवी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की बीवी ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपए की सुपारी (Betel) दी थी.

5 बच्चों की माँ निकली हत्यारिन, प्रेमी संग रची साजिश

उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) जिले के थाना भवन उमरपुर नांगल गांव में बड़ा ही दिल को झकझोर देने वाला मामला (Sensational Case) सामने आया है. इस्तकार नाम के किसान (Farmer) की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दिल दहला देने वाली घटना की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की बीवी (Wife) ही थी दरअसल आरोपी पांच बच्चों की मां का किसी और के साथ अवैध संबंध था जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी जिसके बाद इस हत्याकांड की साजिश रची गयी.

5 बच्चों की माँ का आया किसी और पर दिल

बीवी के अवैध संबंध (Illicit Relationship) की खबर मृतक पति को लग चुकी थी जिस वजह से घर में आए दिन मियां-बीवी में लड़ाई झगड़ा हुआ करता था, बावजूद पत्नी जकिया अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही थी यही नहीं कई बार मृतक ने लड़ाई झगड़े के दौरान अपनी बीवी की पिटाई भी कर दी थी. इसी बात से नाराज होकर मृतक की बीवी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जिसके तहत उसने अपने पति की सुपारी तक दे डाली. उसने पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी.

6 अभियुक्तो ने दिया घटना को अंजाम

इस हत्याकांड में आरोपी बीवी के प्रेमी ने अपने दो सगे भाइयों और दो दोस्तों का सहारा लेते हुए पति को मौत की नींद सुला दी वहीं पुलिस ने इस हत्या का खुलासा करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर रस्सी भी बरामद की है आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है.

बीती 30 दिसंबर को पुलिस को यह सूचना मिली कि उमरपुर से नंगल जाने वाले रजवाही के पास एक व्यक्ति का शव मिला है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया मृतक की पहचान जलालाबाद के रहने वाले किसान इस्तखार के रूप में हुई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

पूछताछ के दौरान पुलिस को हुआ शक

वहीं पुलिस ने इस पेचीदा केस की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के घर से ही शुरुआत की जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो मृतक की पत्नी जकिया अपने पांच बच्चों के साथ घर पर ही मौजूद मिली. इस दौरान पुलिस ने जकिया से पूछताछ की तो उन्हें उसकी बॉडी लैंग्वेज देखकर शक हुआ इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लाकर उसे जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी जकिया उसके प्रेमी अबरार उसके भाई मोहम्मद शोएब मोहम्मद ओवैस ,भूरा उर्फ अक्षय और सुधीर को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

इस कहानी की पहले ही लिखी जा चुकी थी स्क्रिप्ट

इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के लिए पूरी स्क्रिप्ट मृतक की पत्नी जकिया ने 29 दिसंबर को ही तैयार कर ली थी जिसके तहत उसने सबसे पहले अपने पति को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया प्लान के मुताबिक उसने अबरार को फोन कर घर बुलाया वह भी अपने दो भाइयों और दो दोस्तों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा इस्तकार बेहोश पड़ा था इसी का फायदा उठाते हुए उन चारों ने रस्सी की सहायता से उसका गला घोट (Strangulation) कर हत्या कर दी लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कार में भरकर जंगल में फेंक कर मौके से फरार हो गए.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

03 Jan 2024 By Vishal Shukla

Shamli Crime News: 5 बच्चों की माँ को चढ़ा इश्क का बुखार ! अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए दी थी एक लाख रुपये की सुपारी, प्रेमी संग रची हत्याकांड की साज़िश

5 बच्चों की माँ निकली हत्यारिन, प्रेमी संग रची साजिश

उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) जिले के थाना भवन उमरपुर नांगल गांव में बड़ा ही दिल को झकझोर देने वाला मामला (Sensational Case) सामने आया है. इस्तकार नाम के किसान (Farmer) की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दिल दहला देने वाली घटना की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की बीवी (Wife) ही थी दरअसल आरोपी पांच बच्चों की मां का किसी और के साथ अवैध संबंध था जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी जिसके बाद इस हत्याकांड की साजिश रची गयी.

5 बच्चों की माँ का आया किसी और पर दिल

बीवी के अवैध संबंध (Illicit Relationship) की खबर मृतक पति को लग चुकी थी जिस वजह से घर में आए दिन मियां-बीवी में लड़ाई झगड़ा हुआ करता था, बावजूद पत्नी जकिया अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही थी यही नहीं कई बार मृतक ने लड़ाई झगड़े के दौरान अपनी बीवी की पिटाई भी कर दी थी. इसी बात से नाराज होकर मृतक की बीवी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जिसके तहत उसने अपने पति की सुपारी तक दे डाली. उसने पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी.

6 अभियुक्तो ने दिया घटना को अंजाम

इस हत्याकांड में आरोपी बीवी के प्रेमी ने अपने दो सगे भाइयों और दो दोस्तों का सहारा लेते हुए पति को मौत की नींद सुला दी वहीं पुलिस ने इस हत्या का खुलासा करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर रस्सी भी बरामद की है आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है.

बीती 30 दिसंबर को पुलिस को यह सूचना मिली कि उमरपुर से नंगल जाने वाले रजवाही के पास एक व्यक्ति का शव मिला है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया मृतक की पहचान जलालाबाद के रहने वाले किसान इस्तखार के रूप में हुई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

पूछताछ के दौरान पुलिस को हुआ शक

वहीं पुलिस ने इस पेचीदा केस की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के घर से ही शुरुआत की जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो मृतक की पत्नी जकिया अपने पांच बच्चों के साथ घर पर ही मौजूद मिली. इस दौरान पुलिस ने जकिया से पूछताछ की तो उन्हें उसकी बॉडी लैंग्वेज देखकर शक हुआ इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लाकर उसे जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी जकिया उसके प्रेमी अबरार उसके भाई मोहम्मद शोएब मोहम्मद ओवैस ,भूरा उर्फ अक्षय और सुधीर को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इस कहानी की पहले ही लिखी जा चुकी थी स्क्रिप्ट

इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के लिए पूरी स्क्रिप्ट मृतक की पत्नी जकिया ने 29 दिसंबर को ही तैयार कर ली थी जिसके तहत उसने सबसे पहले अपने पति को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया प्लान के मुताबिक उसने अबरार को फोन कर घर बुलाया वह भी अपने दो भाइयों और दो दोस्तों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा इस्तकार बेहोश पड़ा था इसी का फायदा उठाते हुए उन चारों ने रस्सी की सहायता से उसका गला घोट (Strangulation) कर हत्या कर दी लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कार में भरकर जंगल में फेंक कर मौके से फरार हो गए.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us