
Kannauj Crime: कन्नौज में बिकरु कांड दोहराने का प्रयास ! गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर व बेटे ने की अंधाधुंध फॉयरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत
On
उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में कुछ हद तक कानपुर के चर्चित बिकरु कांड की याद ताजा कर दी. देर शाम कन्नौज के हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) अशोक यादव के घर हत्या के मामले में वांरट लेकर पुलिस टीम पहुंची, तभी हिस्ट्रीशीटर, बेटे व पत्नी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी. करीब 2 घण्टे तक चली इस फायरिंग में पुलिस के एक सिपाही को गोली लग गई. जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गयी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे के भी गोली लगी है. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर,उसके बेटे व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
हिस्ट्रीशीटर व बेटे ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग
कन्नौज (Kannauj) का धरनी धरपुर नगरिया गांव देर शाम गोलियों (Firing) की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. कुछ हदतक इस घटना ने कानपुर में हुए वर्ष 2020 के चर्चित बिकरु कांड (Bikru Case) की झलक दिखलाई. दरअसल घटना विशुनगढ़ थाना क्षेत्र की है, यहां रहने वाले अशोक यादव जो बड़ा हिस्ट्रीशीटर है. हत्या,लूटपाट व मारपीट जैसे करीब 20 मामले उस पर अलग-अलग थानों में दर्ज है.

2 घण्टे रुक-रुक कर होती रही फॉयरिंग, सिपाही की गोली लगने से हुई मौत
करीब 2 घण्टे तक रुक-रुक कर फायरिंग (Firing) की जाती रही. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में हड़कम्प मच गया. सभी अपने-अपने घरों में घुस गए. इस गोलीकांड में पुलिस के सिपाही सचिन राठी (Sachin Rathi) को गोली लग गयी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर अशोक और बेटा अभय घायल हो गया. किसी तरह पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया. घटना के बाद कई थानों का फोर्स व गांव में पीएसी तैनात कर दी गयी है.

हिस्ट्रीशीटर अशोक पर कई मामले दर्ज,बिकरु कांड दोहराने का प्रयास


Related Posts
Latest News
13 Nov 2026 20:31:32
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
