Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में छात्र के हंसने से आग बबूला हुआ टीचर ! जमकर कर दी पिटाई, स्कूल एक बार फिर सुर्ख़ियों में

Fatehpur News: फतेहपुर में छात्र के हंसने से आग बबूला हुआ टीचर ! जमकर कर दी पिटाई, स्कूल एक बार फिर सुर्ख़ियों में
फतेहपुर में छात्र के हंसने पर पिटाई : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक छात्र का हंसना उसके लिए भारी पड़ गया. आग बबूला हुए शिक्षक ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी. मामला राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम का है. पिता ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की बात कही है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक छात्र को उसके शिक्षक ने हंसने के चलते डंडे से जमकर पीट दिया. रोते बिलखते छात्र ने घर पहुंच कर अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी.

मामला राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम का है. उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सुर्खियों में रहे इस विद्यालय के नए मामले से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि छात्र के पिता ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए अध्यापक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

स्कूल में छात्र के हंसने से आगबबूला हुआ टीचर 

फतेहपुर (Fatehpur) के गंगानगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट ने राधा नगर थाना (Radha Nagar Thana) पहुंच कर सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम के शिक्षक आनंद अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उनका पुत्र आदित्य राज कक्षा 8 का छात्र है. बिना किसी कारण के केवल हंसने को लेकर टीचर ने उनके बेटे को डंडे से जमकर पीटा है.

उन्होंने बताया कि घर आने के बाद उनके बेटे ने मां को सारी बात बताई. पुष्पेंद्र सिंह कहते हैं कि जानकारी होने पर बेटे को लेकर वो विद्यालय पहुंचे और स्कूल प्रबंधक राकेश त्रिवेदी से शिकायत की. उन्होंने कहा कि प्रबंधक ने शिक्षक को भगा दिया और कहा कि आप पुलिस में शिकायत कर सकते हैं. पुष्पेंद्र कहते हैं कि टीचर और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और विद्यालय की मान्यता रद्द होनी चाहिए.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

मेडिकल के लिए छात्र को भेजा गया

राधानगर थाने में शिकायत के बाद प्रभारी ने छात्र को मेडिकल के लिए भेज उचित कार्रवाई की बात कही है. वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि वह मौके पर मौजूद नहीं थे जानकारी होने पर आरोपी शिक्षक को विद्यालय से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के साथ इस तरह की हरकत बर्दास्त नहीं की जाएगी. शिक्षक पर उचित कार्रवाई होगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us