Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Madan Gopal Verma: पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा का निधन ! तीन बार जहानाबाद से रहे विधायक, जानिए उनके बारे में

फतेहपुर जहानाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक रहे मदन गोपाल वर्मा का निधन : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) की जहानाबाद विधानसभा (Jahanabad Vidhansabha) से विधायक रहे मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma) का लंबी बीमारी के बाद कानपुर में निधन हो गया.

Fatehpur Madan Gopal Verma Died: यूपी के फतेहपुर जहानाबाद विधानसभा (Jahanabad Vidhansabha) से तीन बाद विधायक रहे पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात निधन हो गया.

सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव (Sp Surendra Yadav) ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के लिए ये अपूर्णीय क्षति है. उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुखद समय में उनके परिवार को सहन करने की शक्ति दें. सुरेंद्र यादव ने कहा कि सुबह 11 बजे भिटौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मदन गोपाल वर्मा 

फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे सपा के कद्दावर नेता मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma MlA) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार देर रात कानपुर में निधन हो गया. सपा जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सुगर और किडनी की समस्या थी. कभी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबियों में से मदन गोपाल की गिनती होती थी.

उनके राजनीतिक कैरियर की बात करें तो पहली बार जनता दल से चुनाव लड़के 1993 में विधायक बने थे.दूसरी बार 2002 में सपा के टिकट से चुनाव लड़ें और विधायक बने. साल 2012 में सपा ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया और तीसरी बार वो जहानाबाद से विधायक बने लेकिन 2022 में उन्हें भाजपा के राजेंद्र पटेल ने शिकस्त देते हुए सत्ता हथिया ली. मदन गोपाल वर्मा चुनाव हारे और जीते भी लेकिन उनका दबदबा कभी कम नहीं हुआ.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

अंतिम समय तक समाजवादी पार्टी का नहीं छोड़ा साथ 

जहानाबाद विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma MlA) ने जीवन की अंतिम सांसों तक समाजवादी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा. सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य और वरिष्ठ सपा नेता संतोष द्विवेदी उनकी बात करते हुए भावुक हो गए.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

उन्होंने कहा कि मदन गोपाल लंबी बीमारी की वजह से अनकॉन्शियस हो गए थे नहीं तो उनका बेटा दीपक वर्मा भाजपा में शामिल नहीं हो पाता. संतोष द्विवेदी कहते हैं कि मदन गोपाल एक सच्चे समाजवादी थे. उन्होंने कहा कि 1993 में जनता दल से चुनाव जीतने के बाद वो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. मुलायम सिंह यादव ने उनको टिकट देने का वादा किया था. लेकिन 1996 में सिटिंग एमएलए होने के बाद उनका टिकट काट कर नरेश उत्तम (Naresh Uttam MP) को दिया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

संतोष द्विवेदी कहते हैं कि मदन गोपाल वर्मा ने सपा का दामन नहीं छोड़ा और ना ही कोई विरोध किया और मेहनत करते हुए चुनाव में लगे. नरेश उत्तम के चुनाव हारने के बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें टिकट दिया और वो जीते भी. उन्होंने कहा कि एक सच्चे समाजवादी की आज विदाई हुई है ये बहुत बड़ी अपूर्णीय क्षति है.

25 Jul 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Madan Gopal Verma: पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा का निधन ! तीन बार जहानाबाद से रहे विधायक, जानिए उनके बारे में

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Madan Gopal Verma Died: यूपी के फतेहपुर जहानाबाद विधानसभा (Jahanabad Vidhansabha) से तीन बाद विधायक रहे पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात निधन हो गया.

सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव (Sp Surendra Yadav) ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के लिए ये अपूर्णीय क्षति है. उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुखद समय में उनके परिवार को सहन करने की शक्ति दें. सुरेंद्र यादव ने कहा कि सुबह 11 बजे भिटौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मदन गोपाल वर्मा 

फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे सपा के कद्दावर नेता मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma MlA) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार देर रात कानपुर में निधन हो गया. सपा जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सुगर और किडनी की समस्या थी. कभी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबियों में से मदन गोपाल की गिनती होती थी.

उनके राजनीतिक कैरियर की बात करें तो पहली बार जनता दल से चुनाव लड़के 1993 में विधायक बने थे.दूसरी बार 2002 में सपा के टिकट से चुनाव लड़ें और विधायक बने. साल 2012 में सपा ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया और तीसरी बार वो जहानाबाद से विधायक बने लेकिन 2022 में उन्हें भाजपा के राजेंद्र पटेल ने शिकस्त देते हुए सत्ता हथिया ली. मदन गोपाल वर्मा चुनाव हारे और जीते भी लेकिन उनका दबदबा कभी कम नहीं हुआ.

अंतिम समय तक समाजवादी पार्टी का नहीं छोड़ा साथ 

जहानाबाद विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma MlA) ने जीवन की अंतिम सांसों तक समाजवादी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा. सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य और वरिष्ठ सपा नेता संतोष द्विवेदी उनकी बात करते हुए भावुक हो गए.

उन्होंने कहा कि मदन गोपाल लंबी बीमारी की वजह से अनकॉन्शियस हो गए थे नहीं तो उनका बेटा दीपक वर्मा भाजपा में शामिल नहीं हो पाता. संतोष द्विवेदी कहते हैं कि मदन गोपाल एक सच्चे समाजवादी थे. उन्होंने कहा कि 1993 में जनता दल से चुनाव जीतने के बाद वो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. मुलायम सिंह यादव ने उनको टिकट देने का वादा किया था. लेकिन 1996 में सिटिंग एमएलए होने के बाद उनका टिकट काट कर नरेश उत्तम (Naresh Uttam MP) को दिया गया.

संतोष द्विवेदी कहते हैं कि मदन गोपाल वर्मा ने सपा का दामन नहीं छोड़ा और ना ही कोई विरोध किया और मेहनत करते हुए चुनाव में लगे. नरेश उत्तम के चुनाव हारने के बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें टिकट दिया और वो जीते भी. उन्होंने कहा कि एक सच्चे समाजवादी की आज विदाई हुई है ये बहुत बड़ी अपूर्णीय क्षति है.

Latest News

फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
फतेहपुर शहर के आवास विकास में शनिवार को फायर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. फायर ब्रिगेड टीम ने गैस...
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Follow Us