Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: बिन ब्याही नाबालिग माँ की कहानी जो न्याय के लिए दर दर भटक रही है

Fatehpur UP News: बिन ब्याही नाबालिग माँ की कहानी जो न्याय के लिए दर दर भटक रही है
Fatehpur news: अपने नवजात बच्चे के साथ पीड़िता।

यूपी के फतेहपुर से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ये कहानी है उस बदनसीब मासूम लड़की को जो अपने नवजात बच्चे को लिए पुलिस की चौखट पर न्याय की आस लगाए बैठी है. Fatehpur up news Fatehpur Crime News Fatehpur Malwa thane ki news

Fatehpur News: समाज की दुत्कार औऱ परिवार को मिल रही जान की धमकियों के बीच एक मासूम लड़की अपने नवजात को लिए न्याय की तलाश में भटक रही है।उसे उम्मीद पुलिस के उच्चाधिकारियों से है कि कोई तो उसे न्याय दिलाएगा। 14 साल की उम्र में हवस का शिकार बनी मासूम एक बच्ची की मां बन गई है।बीते एक जून को उसने एक बच्ची जन्मी है।

क्या है पूरा मामला..

मलवां थाना क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाली 14 साल की लड़की के साथ उसी गाँव का सजातीय नाबालिग लड़का शादी करने की बात कह प्रेम करने लगा। पीड़िता के पिता के मुताबिक लड़का शादी का झांसा देकर लड़की के साथ बलात्कार कर रहा था। जब लड़की गर्भवती हो गई तो वह शादी की बात से मुकर गया। उन्होंने कहा कि हम अपनी बेटी की शादी उसी लड़के के साथ करना चाह रहे हैं लेकिन अब लड़के का बाप मन्नीलाल शादी से इंकार कर रहा है औऱ जान से मारने की धमकी दे रहा है।Fatehpur crime news

लड़की ने क्या कहा..

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

न्याय के लिए गोद में नवजात बच्ची को लेकर पुलिस थानों का चक्कर काट रही पीड़िता ने बताया कि लड़का पहले शादी करने की बात कह रहा था अब जब मैं उसके बच्चे की मां बन गईं हुईं तो वह शादी से इंकार कर रहा है।उसने कहा कि मैं उसी के साथ शादी करना चाहती हूँ यदि वह शादी नही करेगा तो मैं कंहा जाऊंगी। नाबालिग पीड़िता ने कहा कि लड़के का पिता हम लोगों को जान की धमकी दे रहा है औऱ कह रहा है कि जन्मी बच्ची को मार डालो औऱ समझौता कर लो अपने लड़के के साथ तुम्हारी शादी नहीं करेंगें।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

मामले में दर्ज है एफआईआर..

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

बीते 7 अप्रैल को पीड़िता के पिता की तहरीर पर मलवां थाने में आरोपी लड़के औऱ उसके पिता मन्नीलाल के विरुद्ध रेप सहित कई धराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है लेकिन पुलिस विवेचना में पिता मन्नीलाल को दोषमुक्त कर दिया गया था।

जिसके बाद लड़की के पिता की तरफ़ से पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया गया है कि गाँव के ही कुछ दबंग औऱ रसूखदार लोग उसके ऊपर सुलह का दबाव बना रहे हैं औऱ कह रहें हैं कि यदि सुलह नहीं करोगे तो तुम्हारा सर्वनाश कर देंगें।

इस मामले में मलवां थाना अध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर बात करने के कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र के बाहर रहा।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us