Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Encounter News: फतेहपुर में डकैतों की पुलिस से मुठभेड़ ताबड़तोड़ चली गोलियां

Fatehpur Encounter News: फतेहपुर में डकैतों की पुलिस से मुठभेड़ ताबड़तोड़ चली गोलियां
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाते हुई पुलिस टीम

यूपी के फतेहपुर में गुरुवार देर रात बदमाशों औऱ पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ़ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है.बदमाश के पैर में गोली लगी हुई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर. Encounter In Fatehpur Aung Thana Police Encounter Umar Nut Arrested

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में गुरुवार देर रात पुलिस औऱ बदमाशो के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. औंग पुलिस औऱ एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही से मुठभेड़ के बाद 25 हज़ार के इनामिया बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पकड़ा गया बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है.पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं दूसरा साथी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर मौक़े से फरार हो गया है. पुलिस द्वारा फ़रार बदमाश को पकड़ने के लिए काम्बिंग की जा रही है.

घटना स्थल पर पहुँचें एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओ बकेवर द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी पल्सर बाइक से उमर नट उर्फ लंबू पुत्र अल्ला रक्खु निवासी कस्बा जहानाबाद थाना जहानाबाद, नाजिम पुत्र सईद निवासी महोलिया थाना सांड जनपद कानपुर आउटर के साथ औंग की तरफ जा रहा था.

रोकने पर पुलिस पार्टी पर फायर करके औंग की तरफ भागा जिसकी सूचना जरिये वायरलेस सेट से दी गयी. सूचना पर SOG टीम व औंग पुलिस द्वारा बदमाशों को संग्राम सिंह की अमरूद की बगिया के पास घेर लिया गया.रोकने पर उमर द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना सुरु कर दिया.

जवाबी कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ में उमर के पैर में गोली लगी है.जिसे प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी भेजा गया है.अंधेरे का फायदा उठाकर नाजिम कही भाग गया.जिसकी तलाश की जा रही है.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

एसपी ने बताया कि उमर के विरुद्ध गंभीर अपराधों में कुल 08 मुकदमे पंजीकृत हैं.यह शातिर किस्म का अपराधी है.इसके पूरे गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी.बताया कि फतेहपुर पुलिस के लिए उमर नट की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us