Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 3420 छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, नकलचियों को खोजता रहा सचल दल

Fatehpur News: फतेहपुर में 3420 छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, नकलचियों को खोजता रहा सचल दल
फतेहपुर में सम्पन्न हुई पहले दिन की परीक्षा 3420 छात्र अनुपस्थित: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) के पहले दिन दोनों पालियों में 3420 छात्र अनुपस्थित रहे. प्रशासन की सख्ती के चलते नकल माफिया अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके.

Fatehpur UP Board News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आगाज जिले में सख्त प्रशासनिक निगरानी के बीच हुआ. 114 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का पहला दिन पूरी सतर्कता के साथ संपन्न हुआ. परीक्षा में 65,324 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3,420 छात्र अनुपस्थित रहे. वहीं सचल दल की निगरानी से नकल माफियाओं की धड़कने बढ़ी रहीं. 

प्रशासन की सख्ती से नकल माफिया निष्क्रिय

परीक्षा को निष्पक्ष और नकल मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार तीन जोनों में जिले को विभाजित किया है. प्रत्येक तहसील में एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि परीक्षा केंद्रों पर 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी कर रहे हैं.

छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा. परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे पूरे परीक्षा केंद्र की निगरानी की जा रही है. प्रशासन की इस सख्ती का असर यह हुआ कि नकल माफिया अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. 

दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे हजारों छात्र

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में पहली पाली में 2,058 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 1,362 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे. जानकारों का मानना है कि इस बार परीक्षा में नकल पर लगाम कसने के कारण कई छात्र परीक्षा से पीछे हट गए हैं. 

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

हिंदी पेपर ने दी छात्रों को राहत, अच्छी हुई शुरुआत 

परीक्षा के पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ, जिसे लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया. हाईस्कूल की छात्रा केतकी ने बताया,"पेपर बहुत अच्छा था, मैंने सभी सवालों के जवाब दिए. हालांकि आखिरी प्रश्न में जल्दीबाजी हो गई, लेकिन उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे" वहीं इंटरमीडिएट के छात्र शौर्य मिश्रा ने कहा,"पेपर सरल था, पहले दिन की शुरुआत बेहतरीन रही. मुझे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आने की उम्मीद है"

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

जिले में कुछ संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी. सचल दल लगातार केंद्रों का दौरा कर रहा था और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था. प्रशासन की इस चौकसी के कारण परीक्षाएं बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न हुईं. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us