
Prayagraj Liquor Bathing: फतेहपुर की गाड़ी में सवार युवकों ने प्रयागराज में किया शराब स्नान ! लगा था भाजपा का स्टीकर, कटा 25 हज़ार का चालान
Prayagraj News In Hindi
On
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में फतेहपुर (Fatehpur) की गाड़ी में सवार युवकों ने बीच सड़क उत्पात मचाते हुए अर्धनग्न अवस्था में खूब शराब स्थान किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 24 हज़ार 500 का चालान काटा है साथ ही गाड़ी को सीज कर दिया.
फतेहपुर की गाड़ी में सवार युवकों ने किया शराब स्थान, पुलिस ने काटा चालान
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में फतेहपुर (Fatehpur) नंबर की गाड़ी में सवार युवकों बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया. यही नहीं युवकों ने अर्धनग्न अवस्था में एक दूसरे को शराब से नहलाया. बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

अर्धनग्न अवस्था में गाड़ी का सनरूफ खोल मचाया उत्पात
प्रयागराज के रेलवे जंशन गेट नंबर 2 के पास फतेहपुर की गाड़ी नंबर UP 71AU1094 में बैठे युवकों ने अपनी सनरूफ खोल कर अर्धनग्न अवस्था में मस्ती करते दिखे. शराब का नशा इतना ज्यादा था कि एक दूसरे को शराब से नहलाने लगे. गाड़ी में भाजपा का स्टीकर लगाए युवकों की ऐसी मस्ती देख आस पास के लोग दंग रह गए. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही. पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और 25 हज़ार 500 रुपए का चालान काट दिया.
प्रयागराज में युवकों की मस्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार


फतेहपुर की गाड़ी का पहले भी कट चुका है चालान

Related Posts
Latest News
13 Nov 2026 20:31:32
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
