Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

प्रयागराज अज़ान मामला:आईजी ने जारी किया आदेश लाउडस्पीकर पर इतने समय तक रहेगी पाबंदी.!

प्रयागराज अज़ान मामला:आईजी ने जारी किया आदेश लाउडस्पीकर पर इतने समय तक रहेगी पाबंदी.!
आईजी कवींद्र प्रताप सिंह।फ़ाइल फ़ोटो

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा डीएम को पत्र लिखकर अज़ान की तेज़ आवाज़ से होने वाली दिक्कतों के सम्बंध में पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की थी, वीसी के इस पत्र के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं थीं।अब प्रयागराज के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने लाउडस्पीकर पर पाबन्दी के सम्बंध में एक आदेश जारी किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

प्रयागराज:इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा अज़ान की तेज़ आवाज़ के सम्बंध में लिखे गए पत्र पर मचा हंगामा फ़िलहाल थमता नहीं नज़र आ रहा है।हालांकि वीसी के पत्र के बाद मस्जिद में लगे लाउडस्पीकरों की दिशा वीसी के घर ओर से मोड़कर दूसरी ओर कर दी गई थी।लेकिन अब आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने एक ऐसा आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद भी कई तरह से सवाल के खड़े होंगें। up news hindi

क्या है आईजी का आदेश..

आईजी प्रयागराज केपी सिंह ने गुरुवार को रेंज के चारों जिलों के डीएम और एसएसपी को एक पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र के जरिए प्रदूषण ऐक्ट और हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को भी कहा है। इसके तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह से लाउडस्पीकर बजाने या अन्य किसी पब्लिक अड्रेस सिस्टम के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की तरफ़ से शिकायत दर्ज कराई गई थी उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर कहा था कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास उनके घर के निकट स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है।

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us