Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Crime In Hindi: बदायूं दोहरे हत्याकांड के बाद दहला प्रयागराज ! 3 और 6 साल के बच्चों की निर्मम हत्या, जानिए पूरा सच

Prayagraj Crime In Hindi: बदायूं दोहरे हत्याकांड के बाद दहला प्रयागराज ! 3 और 6 साल के बच्चों की निर्मम हत्या, जानिए पूरा सच
प्रयागराज में डबल मर्डर से हड़कम्प, image credit original source

Prayagraj Double Murder

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या (Brutal Murder) के 24 घण्टे भी नहीं बीते थे, कि अब प्रयागराज (Prayagraj) में भी दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद सनसनी फैल गयी. यहां एक निर्दयी बुआ (Cruel Aunt) ने अपने 3 व 6 साल के भतीजों (Killed) को लकड़ी के पटरे से पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस आरोपित बुआ की तलाश में जुट गई है.

बदायूं के बाद प्रयागराज में डबल मर्डर से हड़कम्प

बदायूं (Badaun) में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या को लेकर 24 घण्टे नहीं बीत पाए थे कि एक और घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) से सामने आई है जहां एक बुआ (Aunt) ने अपने दो भतीजे (Nephew) को पीट-पीट कर मार (Killed) डाला. घटना को अंजाम देने के बाद से बुआ फरार है सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ करते हुए बुआ की तलाश शुरू कर दी है.

prayagraj_double_murder_news
प्रयागराज डबल मर्डर, image credit original source

निर्दयी बुआ ने की मासूम भतीजों की हत्या

संगम नगरी प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के भरगढ़ इलाके से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर घर में खेल रहे दो मासूम बच्चों को लकड़ी के पटरी से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गई.

जानकारी के मुताबिक इन बच्चों की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी बुआ है वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर महिला की तलाश में जुट गई है.

आरोपी महिला मानसिक रूप से है बीमार

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पूजा मानसिक रूप से बीमार है और वह अपने मायके में ही रहती है दिमागी संतुलन ठीक ना होने की वजह से उसका उसकी भाभी से आए दिन झगड़ा भी होता रहता था.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार की दोपहर भी किसी बात को लेकर भाभी और ननद में झगड़ा हो गया था. इस दौरान घर के दूसरे हिस्से में उसके दो भतीजे 3 साल का अवि और 6 साल का लकी खेल रहा था कि तभी आरोपी महिला पूजा ने मौका पाकर भारी भरकम लकड़ी के पटरे से दोनों बच्चों के सिर पर गहरा वार कर दिया जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला भी मौके से फरार हो गई.

पड़ोसियों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई थी लेकिन परिजनों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी बल्कि दोनों बच्चों के शवों को घर पर ही रखकर मातम मनाते रहे लेकिन काफी देर के बाद जब उनके घर से रोने और चिल्लाने की आवाजे आई तो गांव वालों को कुछ शक हुआ जिसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब इस पूरी घटना की जानकारी परिजनों से जुटाई उनकी बात सुनकर सभी के होश उड़ गए पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

हालांकि वह महिला मौके से फरार हो चुकी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया है पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द महिला को गिरफ्तार किया जाएगा हालांकि वह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है फिलहाल दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us