Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj News: मरे हुए व्यक्ति को बनाया गवाह ! फतेहपुर की फर्जी रिपोर्ट पर हाईकोर्ट सख्त, डीएम से जवाब तलब

Prayagraj News: मरे हुए व्यक्ति को बनाया गवाह ! फतेहपुर की फर्जी रिपोर्ट पर हाईकोर्ट सख्त, डीएम से जवाब तलब
फतेहपुर में मृतक को बना दिया गवाह, हाईकोर्ट की कड़ी फटकार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Prayagraj News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक लेखपाल ने तालाब भूमि विवाद में मृत व्यक्ति की गवाही के आधार पर फर्जी रिपोर्ट तैयार कर दी. हाईकोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी को लेखपाल से जानकारी लेकर 7 मई तक हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है.

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक चौंकाने वाले मामले में फतेहपुर (Fatehpur) के लेखपाल और प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल उठाते हुए सख्त रुख अपनाया है. न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की एकल पीठ ने जिलाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिया है कि वे एक लेखपाल द्वारा मृत व्यक्ति की गवाही के आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करें. कोर्ट ने साफ किया कि इस स्तर की लापरवाही या साजिश स्वीकार्य नहीं की जाएगी.

मंझनपुर की जमीन पर विवाद, लेखपाल की रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला फतेहपुर (Fatehpur) की खागा तहसील (Khaga) के गांव मंझनपुर की सरकारी तालाब भूमि से जुड़ा है. याची जगदीश शरण सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उनकी निजी जमीन को तालाब की भूमि बताकर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है.

जिलाधिकारी फतेहपुर द्वारा दाखिल हलफनामे में कहा गया कि याची ने सरकारी तालाब पर कब्जा किया है. डीएम का हलफनामा लेखपाल की 26 अक्टूबर 2024 को तैयार की गई रिपोर्ट पर आधारित था.

2011 में हो चुकी है गवाह की मौत, दूसरा गांव का नहीं

याची के अधिवक्ता जेएस बुंदेला ने कोर्ट के सामने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में जिन दो ग्रामीणों—मिथुन सिंह और छेदीलाल—का बयान दिखाया गया है, उनमें से छेदीलाल की मौत 20 अप्रैल 2011 को ही हो चुकी थी.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं दूसरा गवाह मिथुन सिंह उस गांव का निवासी ही नहीं है. यानी दोनों गवाह फर्जी निकले और लेखपाल ने इन मृत अथवा बाहरी व्यक्ति के नाम पर मौके की रिपोर्ट तैयार कर दी.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

लेखपाल की रिपोर्ट से प्रशासन कटघरे में

लेखपाल ने 26 अप्रैल 2024 को गांव मंझनपुर पहुंचकर मौका मुआयना किया था. अपनी रिपोर्ट में उन्होंने दावा किया कि याची जगदीश शरण सिंह ही तालाब भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

इस रिपोर्ट को जिलाधिकारी ने बिना किसी जांच के स्वीकार कर लिया और कोर्ट में उसी के आधार पर हलफनामा दाखिल कर दिया. लेकिन जैसे ही रिपोर्ट की सच्चाई सामने आई, पूरा मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल बन गया.

हाईकोर्ट की कड़ी फटकार 7 मई तक दाखिल करें जवाब 

हाईकोर्ट ने कहा कि एक मृत व्यक्ति की गवाही को रिपोर्ट में शामिल करना न केवल झूठ है बल्कि कानून का मज़ाक भी है. कोर्ट ने जिलाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिया है कि वे रिपोर्ट तैयार करने वाले लेखपाल से व्यक्तिगत जानकारी लेकर 7 मई 2025 तक शपथपत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करें. आदेश की प्रति मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के माध्यम से जिलाधिकारी को अनुपालन हेतु भेजी गई है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us