Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आसमानी कहर ! ऐसे गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, पांच गंभीर

Fatehpur News: फतेहपुर में आसमानी कहर ! ऐसे गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, पांच गंभीर
फतेहपुर में आकाशीय बिजली से दो की मौत, पांच झुलसे: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए. सभी मवेशी चराने जंगल गए थे और बारिश से बचने महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे. प्रशासन ने सहायता की घोषणा की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को झकझोर दिया. हथगाम थाना क्षेत्र के देवकली गांव में अचानक बदले मौसम ने सात की जिंदगी को झुलसा दिया.

सुबह करीब 8 बजे जब गांव के कुछ किशोर जंगल में मवेशी चरा रहे थे, तभी तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. इस दिल दहला देने वाली घटना में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं.

महुआ के पेड़ के नीचे छिपे थे, वहीं टूटा कहर

देवकली गांव के रहने वाले सुदर्शन का बेटा अरविंद (15), जगतपाल का बेटा कुलदीप (14), शिवशंकर का बेटा बबलू (22), रामशंकर का बेटा सरवन (14), मोहन का बेटा श्यामू (14), रामपाल का बेटा सुशील यादव (27) और संतोष की बेटी वंदना (13) गुरुवार सुबह रोज की तरह मवेशियों को चराने जंगल की ओर निकले थे.

तभी अचानक मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश शुरू हो गई. सभी घबराकर पास ही एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई और वहां मौजूद सभी उसकी चपेट में आ गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

अरविंद और कुलदीप की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

बिजली गिरने की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया. परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे. झुलसे हुए बच्चों को आनन-फानन में सीएचसी हथगाम पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने अरविंद और कुलदीप को मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बाकी पांच की हालत गंभीर थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, सभी झुलसे 30% से अधिक जल चुके थे, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घर में पसरा मातम, मां-बाप हुए बेसुध

जैसे ही अरविंद और कुलदीप की मौत की खबर घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. अरविंद के पिता सुदर्शन और कुलदीप के पिता जगतपाल बेटों के शवों को देख बेसुध हो गए.

गांव में मातम पसर गया, गांव के बुजुर्गों के मुताबिक, इस तरह की घटना उन्होंने पहली बार देखी है. ग्रामीणों ने किशोरों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और सरकार से उचित सहायता की मांग की.

प्रशासन मौके पर पहुंचा, शुरू हुई मुआवजे की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही हथगाम थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों के परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. घायलों का इलाज पूरी तरह सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us