Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या ! नशेड़ी पति मौके से हुआ फरार

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या ! नशेड़ी पति मौके से हुआ फरार
फतेहपुर के असोथर में हत्या : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नशेड़ी पति ने पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया. घटना असोथर (Asothar) थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फतेहपुर के असोथर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या 

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. घटना असोथर (Asothar) थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम कौशिकी उर्फ पारुल (23) से उसके पति मोनू सिंह से झगड़ा हुआ था उसके काफी देर बाद ग्रामीणों को जानकारी हुई की उसकी मौत हो गई है. सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है. 

नशे का आदी है मोनू, परिवार भी हो गया अलग

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया (Kandhiya) गांव के रहने वाले मोनू सिंह की शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व ललौली (Lalauli) थाना क्षेत्र थवई में कोशिकी उर्फ पारुल से हुई थी. मोनू शराब और नशे का लती था जिसकी वज़ह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे. जानकारी के मुताबिक इसके भाई भी उससे अलग रहते थे और दो महीने पहले उसके माता पिता भी उसे छोड़कर शहर में रहने लगे थे. मोनू नशे और शराब का इतना आदी था कि आस पास के लोगों से भी उसके अक्सर झगड़े होते थे जिसकी वजह से उसका पूरा परिवार बिखर गया.

fatehpur_news_asothar
फतेहपुर में हत्या : Image Credit Original Source

बुधवार देर शाम को भी उसकी पत्नी पारुल के साथ विवाद हुआ था और कुछ देर बाद लोगों को उसकी मौत की खबर मिली. ग्रामीणों ने करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. असोथर थाना प्रभारी विनोद मौर्य ने बताया कि पारुल की मां रेनू सिंह की तहरीर के आधार पर उसके पति मोनू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि मृतका का पति मौके से फरार हो गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत से जुड़ी जानकारी मिल पाएगी.

आपराधिक कृत्यों में संलिप्त है मोनू कई मामले हैं दर्ज

मोनू सिंह एक आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है उसके कई मामले गाजीपुर थाने सहित असोथर में भी दर्ज हैं. जानकारी के मुताबिक गांव की किराने के दुकान से शराब बेंचते हुए एक बार पकड़ा गया था साथ ही देशी कट्टा और गांजा बेचने के मामले भी उस पर दर्ज हैं. इन्हीं कारणों के कारण उसके माता पिता उसको छोड़कर शहर में रहने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us