Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Loksabha Chunav 2024: साध्वी की हैट्रिक रोकने के लिए कौन बनेगा शोएब अख्तर, राजनीतिक बिसात का क्या कहता है गणित?

Fatehpur Loksabha Chunav 2024: साध्वी की हैट्रिक रोकने के लिए कौन बनेगा शोएब अख्तर, राजनीतिक बिसात का क्या कहता है गणित?
फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2024 : कौन होगा सपा का प्रत्याशी : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) को लेकर कंडाउन की शुरू होने वाला है. 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी. लेकिन राजनीतिक बिसात की ऐसी चौरस बिछी हुई है कि गठबंधन भी सोचने को मजबूर है. जानिए क्या कहता जिले का गणित?

साध्वी की हैट्रिक या क्लीन बोल्ड, फास्ट बॉलर की दरकार

फतेहपुर लोकसभा चुनाव (Fatehpur Loksabha Chunav 2024) के लिए पिच पूरी तरह सज चुकी है. दो बार की शतक वीर साध्वी मैदान में MRF का बल्ला लेकर तीसरी बार हैट्रिक लगाने के लिए उतर चुकी है. बसपा के डॉ. मनीष सचान अपनी गेंद को धार देते हुए गुगली फेंकने की तैयारी में हैं. लेकिन गठबंधन से सपा के खाते में आई सीट अभी भी अपने शोएब अख्तर का चुनाव नहीं कर पाई है.

जातीय समीकरण में उलझी सपा, दो कद्दावर नेताओं की चर्चा

फतेहपुर लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अभी तक जनपद के जातीय समीकरण को समझने में लगे हैं. बसपा से डॉ. मनीष सचान के मैदान में उतरने से कुर्मी समीकरण ध्रुवीकरण की ओर अग्रसर होता दिखाई दे रहा है. सपा की ओर से जिन दो नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है उनमें पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम हैं. लेकिन बसपा के कुर्मी कैंडिडेट से इसमें विराम लगता नज़र आ रहा है. राजनीति के चाणक्य इसे सामान्य श्रेणी की ओर खिसकता देख रहे हैं.

कौन हो सकता है सपा का लोकसभा प्रत्याशी? 

फतेहपुर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. भाजपा ने सबसे पहले अपनी सिटिंग एमपी साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार लोकसभा का टिकट दिया है वहीं बसपा ने डॉ. मनीष सचान को अपना उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को इस सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है. जानकारों की माने तो नरेश उत्तम का टिकट काटकर सपा अशोक पटेल को अपना उम्मीदवार नहीं बनाएगी.

फतेहपुर में इस कैंडिडेट की चुनाव लड़ने की चर्चा

फतेहपुर की कभी डीएम रहीं पुष्पा सिंह के पति अशोक सिंह को सपा के सिंबल से चुनाव लड़ने की चर्चा भी जिले में हो रही है. आपको बता दें कि अशोक सिंह लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता हैं. जानकारों की माने तो तेजस्वी यादव ने फतेहपुर से अशोक सिंह को टिकट देने की बात अखिलेश यादव से की है.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

सामान्य कैंडीटेट की चर्चा तो कौन हो सकता है प्रत्याशी

फतेहपुर लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार मनीष सचान के मैदान में उतरने के बाद सामान्य वर्ग से किसी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में लाने की भी चर्चा है. चौक चौराहों के लोग क्षत्रिय कैंडिडेट की बात करते नज़र आ रहे हैं वहीं सपा के अंदर खाने से अभी भी नरेश उत्तम की चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us