Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में भाजपा नेता समेत दस के खिलाफ़ मुकदमा ! कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Fatehpur News Today: फतेहपुर में भाजपा नेता समेत दस के खिलाफ़ मुकदमा ! कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
Fatehpur News Today: फतेहपुर में भाजपा नेता सहित 10 पर FIR : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में फर्जी दस्तावेज लगाकर ज़मीन का अनुबंध कराने पर भाजपा नेता समेत 10 खिलाफ़ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़ित को न्याय के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा.

फतेहपुर में फर्जी दस्तावेज लगाने पर दस के खिलाफ़ एफआईआर 

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में कूट रचित दस्तावेज़ लगाकर ज़मीन का विक्रय अनुबंध (इकरारनामा) कराने पर कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर निवासी नगीना पत्नी शकील अहमद की पैतृक ज़मीन पर कई लोगों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर अपने नाम अनुबंध करा लिया. जिसके खिलाफ़ नगीना पुलिस के चक्कर काटती रही अंत में उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कर्रवाई शुरू कर दी है.

पैतृक पर चल रहा है मुकदमा, करा दिया अनुबंध 

फतेहपुर की कृष्ण बिहारी नगर निवासी नगीना पत्नी शकील अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पैतृक ज़मीन उसके पिता मोहम्मद अकबर, चाचा मोहम्मद जाफर, मोहम्मद इस्माइल उर्फ़ ननकू को मिली है. एफआईआर में उसने बताया कि इसी पारिवारिक जमीन के बंटवारे का केस सिविल जज के यहां 1995 से चल रहा है.

नगीना का आरोप है कि मो. जाफर की पत्नी गरीबन बेगम व उनके पुत्र चांद उर्फ एजाज, मुन्ना उर्फ शरीफ, मेराज पुत्रगण मो जाफर तथा नूरउल्ला पुत्र मो जाफर, परवीन बेगम पत्नी रियाज मोहम्मद निवासीगण कबाड़ी मार्केट कृष्ण बिहारी नगर फतेहपुर व स्वरूपराज सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी 86 गौतम नगर शहर फतेहपुर, ऋषी कुमार सिंह पुत्र श्री कृपाल सिंह निवासी 190 रिफ्यूजी कालोनी शहर व जिला फतेहपुर, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव पुत्र गनेश प्रसाद श्रीवास्तव निवासी 124बी, 198 सी यूकरगंज इलाहाबाद जिला प्रयागराज, वीरेन्द्र सिंह पुत्र गोकरन सिंह निवासी 26 राधौपुर बीरा तहसील व थाना बबेरू जिला बांदा ने उसकी और चाचा मोहम्मद इस्माइल उर्फ़ ननकू के हिस्से की ज़मीन को फर्जी दस्तावेज लगाकर उसका विक्रय इकरारनामा (अनुबंध) करा लिया. नगीना ने पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

पुलिस ने कहा जल्द होगी कार्रवाई

फतेहपुर पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि कोर्ट के आदेश पर दस लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है. विवेचना करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us