Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भंडारा खाने गए तीन मासूम की गंगा में डूबने से मौत, बिना पुलिस के हुआ अंतिम संस्कार

Fatehpur News: फतेहपुर में भंडारा खाने गए तीन मासूम की गंगा में डूबने से मौत, बिना पुलिस के हुआ अंतिम संस्कार
फतेहपुर में गंगा में डूबने से तीन मासूमों की मौत : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News: फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में भंडारा खाने गए तीन मासूमों की गंगा में डूबने से मौत हो गई. आनन फानन में परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए उनका अंतिम संस्कार भी कर डाला.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में गंगा स्नान करने गए तीन मासूम नदी में डूबे
  • फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष के संकठन में हो रहा था भंडारा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत
  • फतेहपुर में बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया गया तीन बच्चों का अंतिम संस्कार

Fatehpur News: फतेहपुर में रामचरित मानस के पाठ के लिए गए भंडारे में पहुंचे तीन मासूमों की गंगा में डूबने से मौत हो गई. मामला थाना सुल्तानपुर घोष के इजुरा बुजुर्ग गांव के संकंठन गंगा घाट का है. बताया जा रहा है कि सलेमपुर गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र माली ने गंगा किनारे स्थित देवी मंदिर में रामचरित मानस का पाठ करवाया था और समापन के बाद शुक्रवार को वहां भंडारे का कार्यक्रम था. जानकारी के मुताबिक भंडारा खाने आए तीन बच्चे गंगा स्नान करने चले गए जहां अचानक उनके डूबने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक बिना उनको सूचना दिए परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

रामचरित मानस के बाद संकठन में हुआ था भंडारा (Fatehpur News)

सलेमपुर गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र माली ने हर वर्ष की तरह इस साल भी इजुरा बुजुर्ग गांव के समीप स्थित संकठन देवी मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ का आयोजन किया था और शुक्रवार के दिन समापन के समय भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार शिवचन के पुरवा निवासी धर्मेंद्र यादव की पुत्री रिशू (10) और धर्मेंद्र के भाई सर्वेश यादव का पुत्र आर्यन (7) भंडारे का प्रसाद लेने गए थे.

बताया जा रहा है कि आयोजन कर्ता हरिश्चंद्र की पोती रोशनी (9) पुत्री सत्य प्रकाश तीनों अचानक कार्यक्रम छोड़कर गंगा स्नान करने चले गए. काफी देर खोजबीन करने पर जब तीनों नहीं मिले तो गंगा घाट पहुंचे परिजनों को मासूमों की चप्पलें और कपड़े मिले. आनन फानन में ग्रामीणों और नाविकों ने गंगा में जाल डालकर उनकी खोज की तो बच्चों के शव नदी में पाए गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार (Fatehpur News)

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

गंगा में डूबे तीन मासूमों की मौत की जानकारी जब थाना सुल्तानपुर घोष प्रभारी योगेश सिंह से की गई तो उन्होंने कहा कि परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को किसी प्रकार की सूचना दिए बिना ही तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने कहा कि घटना लगभग शाम चार बजे के आस पास की है और सोसल मीडिया के माध्यम से उन्हें देर शाम घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी तब तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us