Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त ! सपा नेता पर दर्ज हैं 24 मुकदमें 

Fatehpur News: फतेहपुर में गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त ! सपा नेता पर दर्ज हैं 24 मुकदमें 
सपा नेता हाजी रजा की करोड़ों की संपत्ति जब्त: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सपा नेता हाजी रजा (Haji Raza) की करोड़ों की संपत्ति को प्रशासन ने जप्त कर लिया इसमें उनसे जुड़ी जमीन और बैंक खाते शामिल हैं. बताया जा रहा है कि रजा पर सदर कोतवाली में गैंगस्टर सहित 24 मुकदमें दर्ज हैं.

Fatehpur Haji Raza News: यूपी के फतेहपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मंगलवार को सपा नेता हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक कीमत की संपत्ति जब्त कर ली गई है. एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने बताया कि हाजी रजा के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर समेत 24 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. प्रशासन की सख्त कार्रवाई से एक बार फिर हाजी रजा (Haji Raza) का नाम सुर्खियों में है.

सपा नेता हाजी रजा की संपत्ति पर क्यों कसा गया शिकंजा?

फतेहपुर (Fatehpur) के सपा नेता हाजी रजा (Haji Raza) पर सदर कोतवाली में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं. प्रशासन ने इन मामलों को ध्यान में रखते हुए उनकी चल-अचल संपत्तियों पर शिकंजा कसने का फैसला किया.

बताया जा रहा है कि राधानगर थाने (Radhanagar Thana) के शहाबुद्दीन गांव में सड़क किनारे स्थित करीब साढ़े छह बीघा खेत, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये है, को जब्त किया गया. इसके अलावा, एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक में जमा 1,16,565 रुपये को भी सीज कर दिया गया है. आपको बतादें कि अभी हाल ही में बाकरगंज स्थित उनकी एक बिल्डिंग को भी प्रशासन ने ध्वस्त किया था.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

संपत्ति जप्तिकरण कार्रवाई में कौन अधिकारी थे शामिल?

सपा नेता की संपत्ति जप्तिकरण की इस कार्रवाई में एसडीएम सदर प्रदीप रमन, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमरेश सिंह, सीओ सिटी सुशील दुबे, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय और राधानगर थाना प्रभारी रमेश पटेल सहित भारी पुलिस बल शामिल था. मौके पर बोर्ड लगाकर और अनाउंसमेंट करते हुए कार्रवाई की गई है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

क्या कहा एसपी धवल जायसवाल ने?

हाजी रजा (Haji Raza) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) कहते हैं कि रजा पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. इनमें भूमि कब्जा, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले शामिल हैं. प्रशासन के इस कदम से अन्य अपराधियों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्या रहीं लोगों की प्रतिक्रिया?

सपा नेता हाजी रजा (Haji Raza) पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई लोगों ने इसे सराहा वहीं कुछ ने सत्ता के हनन को लेकर प्रतिक्रया व्यक्त की. सत्ता से जुड़े लोगों ने इसे प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us