Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जब जेल बना महाकुंभ ! बंदियों के पाप धुलने अवतरित हुईं भागीरथी, सौहार्द का शाही स्नान 

Fatehpur News: जब जेल बना महाकुंभ ! बंदियों के पाप धुलने अवतरित हुईं भागीरथी, सौहार्द का शाही स्नान 
फतेहपुर के जिला जेल में बंदियों ने किया महाकुंभ का शाही स्नान: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जिला जेल (District Jail) में बंद बंदियों को महाकुंभ (Mahakumbh) के पवित्र जल से स्नान कराया गया. 930 कैदियों में 132 मुस्लिम बंदियों ने भी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ डुबकी लगाई.

Fatehpur Jail Mahakumbh: यूपी के फतेहपुर में महाकुंभ के पावन अवसर पर जिला जेल में शुक्रवार को पवित्र संगम में परिवर्तित हो गया. जेल प्रशासन द्वारा विशेष पहल करते हुए कुंभ से लाए गए पवित्र जल से बंदियों को स्नान करवाया गया.

इस दौरान हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयघोष से जेल परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया. प्रदेश सरकार 144 साल में आए सम्पूर्ण महाकुंभ के पुण्य का लाभ सभी को देना चाहती है.

बंदियों को मिला महाकुंभ स्नान का पुण्य लाभ

जिला जेल में इस समय कुल 930 बंदी हैं, जिनमें 898 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं. महाकुंभ स्नान की महिमा को देखते हुए जेल प्रशासन ने बंदियों को भी पुण्य लाभ दिलाने की योजना बनाई.

बताया जा रहा है कि जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी के निर्देश पर संगम से करीब 30 लीटर पवित्र जल लाया गया था. वैदिक मंत्रोचार्य और पूजन के साथ एक बड़े से बाथ टब में इसे डालकर ढोल-नगाड़ों के बीच बंदियों को स्नान कराया.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

130 मुस्लिम बंदियों ने लगाई महाकुंभ में डुबकी 

जिला जेल में हुए आयोजन के दौरान 130 मुस्लिम बंदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने आस्था और धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की. इस बीच जेल प्रशासन द्वारा महिला और पुरुष बंदियों के स्नान की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी को कुंभ स्नान का अनुभव प्राप्त हो सके. बंदियों ने इस अवसर को अविस्मरणीय बताते हुए जेल प्रशासन की पहल की सराहना की.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us