
Fatehpur Crime News:फतेहपुर पुलिस ने किराना व्यापारी लूटकांड का किया खुलासा 6 बदमाश गिरफ्तार
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार देर शाम किराना व्यापारी के साथ सरेराह हुई 2 लाख की लूट का खुलासा पुलिस द्वारा 12 घण्टे के भीतर करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. Fatehpur Loot News Kishanpur Thana News
Fatehpur Crime News:पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने कहा कि फतेहपुर पुलिस (Fatehpur Police) के लिए यह बड़ी सफलता है 12 घण्टों के भीतर लुटेरों को किशनपुर थाना पुलिस औऱ एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने व्यापारी से लूटी गई क़रीब 2 लाख की नगदी में से 1 लाख 86 हज़ार 900 रुपए भी बरामद कर लिए हैं।एडीजी प्रयागराज जोन (ADG Prayagraj Zone) की तरफ़ से लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के लिए 50 हज़ार नगद पुरुस्कार की भी घोषणा की गई है। Fatehpur Kishanpur Loot Case
किराना व्यापारी से हुई थी लूट..

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें एक बाइक पर सवार तीन लोग दिखे थे।खुलासे में उस वीडियो का काफ़ी अहम रोल रहा जिसकी चर्चा एसपी ने खुलासे के दौरान स्वयं की है। Fatehpur News
एसपी राजेश कुमार सिंह, अपर एसपी राजेश कुमार व खागा सीओ गयादत्त मिश्रा ने किशनपुर थाने पहुँच घटना के खुलासे में सम्बंध में पत्रकार वार्ता की। Fatehpur Loot News
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश राशिद, हमजा औऱ धर्मेंद्र शातिर बदमाश हैं इनके खिलाफ पूर्व में भी कई गम्भीर धराओं में मुकदमा दर्ज हैं और पहले जेल भी जा चुके हैं।इनके से राशिद कौशाम्बी जिला व शेष दोनों प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। Fatehpur Me Loot
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह (IPS Rajesh Kumar Singh) ने कहा कि घटना के सम्बंध में 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।उपरोक्त तीनों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है लेकिन इस लूटकांड के षड़यंत्र में पांच लोग औऱ शामिल थे जिनमें से जयनरायन, पिकांश औऱ पंकज पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह तीनों भी कौशाम्बी जिले के रहने वाले हैं।इन्होंने लूट की पूरी योजना बनाई थी।व्यापारी की मुख़बरी की थी।एसपी ने बताया लूट की योजना में शामिल दो लोग अभी फरार हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Fatehpur Kishanpur Loot Case exposed
व्यापारी श्याम जी अग्रवाल ने किशनपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह व पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा की है।घटना का 12 घण्टे के अंदर खुलासा हो जाने पर क्षेत्र में भी पुलिस टीम की वाह वाही हो रही है।
