Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Viral Video : फतेहपुर में दलित महिलाओं से अभद्रता करने वाला दारोगा निलंबित

Fatehpur Viral Video : फतेहपुर में दलित महिलाओं से अभद्रता करने वाला दारोगा निलंबित
फतेहपुर में चौकी इंचार्ज दलित महिलाओं से अभद्रता करते हुए : फोटो वायरल वीडियो

फतेहपुर में आपसी विवाद को लेकर किशनपुर थाना क्षेत्र की चौकी विजयपुर पहुंचे दलित परिवार से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा को एसपी ने निलंबित करते हुए जांच शुरू कर दी. महिलाओं से अभद्रता करते हुए सोसल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र की चौकी विजयीपुर में प्रभारी ने की दलित महिलाओं से अभद्रता
  • प्रभारी नीरज कुशवाहा ने दलित महिलाओं से की अभद्रता जबरन छीना फोन
  • सोसल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा निलंबित

Fatehpur Vijayipur Chauki Dalit Woman Indecency Viral Video : यूपी में सरकार न्याय व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भले ही बेहतर काम कर रही है लेकिन कुछ खाकी धारी इस व्यवस्था को पतीला लगाते हुए मजलूमों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं. मामला फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर चौकी का जहां खाकी के नशे में धुत दारोगा ने दलित परिवार को पीटते हुए महिलाओं से अभद्रता तक कर डाली. सोसल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है.

पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए चौकी पहुंचा था दलित परिवार (Fatehpur Viral Video)

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के साहबपुर निवासी गजोधर और उसके पुत्रों के बीच आपसी बटवारे को लेकर विवाद हो गया था. मामला इतना बढ़ गया कि उसको वियजीपुर चौकी जाना  पड़ा. आरोप है कि चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने किसी बात को लेकर गजोधर से अभद्रता की और उसको पीट दिया पास में खड़ी गजोधर की पत्नी शीतला देवी और पुत्री सविता ने वीडियो बना लिया. चौकी इंचार्ज यह देखकर बौखलाते हुए दलित महिलाओं के ऊपर झपट पड़ा और मोबाइल छीनते हुए वीडियो डिलीट कर दिया

दूसरे मोबाइल में कैद हुआ महिलाओं से अभद्रता का वीडियो (Fatehpur News)

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

विजयीपुर चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा जिस वक्त दलित महिलाओं से अभद्रता करते हुए मोबाइल खींच रहे थे उसी वक्त किसी ने दूसरे मोबाइल से इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया और बाद में इस वीडियो को सोसल मीडिया में वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और एसपी राजेश कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दे दिए

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us