Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत फहराए जाएंगें 5. 67 लाख तिरंगे

Fatehpur News: फतेहपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत फहराए जाएंगें 5. 67 लाख तिरंगे
अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम अपूर्वा दुबे

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन हेतु शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Har Ghar Tiranga Program

Fatehpur News: इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर पूरे यूपी में एक सप्ताह तक देश भक्ति का महोत्सव मनाया जाएगा. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरकार ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है. जिसके क्रम में जिला स्तर पर अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है. यह आयोजन 11 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे एक सप्ताह चलेगा.

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई. जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा.

फतेहपुर में 5.67 लाख (5 लाख 67 हज़ार) झंडे फहराने का लक्ष्य दिया गया है जिसमे शासन द्वारा 2.652 लाख झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे वहीं जनपद में झंडा निर्माण का 3.01 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ है.

डीएम ने अधीनस्थों को कहा कि जिन विभागों को लक्ष्य दिए गए है.वह संबंधितों के साथ बैठक करके रणनीति तय कर ले.अभी तक स्वयं सहायता समूहों द्वारा 55 हजार झंडे बनाये जा चुके है जिसकी कीमत रु0 30(प्रति झंडा) है जिसमे समूह का लाभांश सम्मिलित है.उन्होंने उप जिलाधिकारियों , क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापार मंडल, ज्वैलर्स, संभ्रांत नागरिको के साथ बैठक कर ले.उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी  ग्राम प्रधानों, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सभासदों, एआरटीओ मोटर डीलर्स, उद्यान अधिकारी कोल्ड स्टोरेज के मालिकों, ओसी आर्म्स बंदूक की दुकानों के मालिकों, खाद्य विपणन अधिकारी समस्त मिलर्स के साथ, एलडीएम बैंकर्स के साथ, एआर कोऑपरेटिव सहकारी समितियों के साथ बैठक कर 'हर घर तिरंगा' फहराने की रूपरेखा तैयार कर ले.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में झंडा रेस कराए जाने का निर्देश दिया.उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से कहा कि एनजीओ औऱ पेंशन धारकों को प्रेरित करके हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित करें.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि विकास भवन में उपायुक्त स्वतः रोजगार व ब्लाकों में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयों में झंडा क्रय रजिस्टर बनाये जाए और विभागों द्वारा क्रय किये जाने वाले झंडों का ब्यौरा दर्ज करें.उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष झंडे क्रय किये जाने की कार्ययोजना जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराए.

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

इस बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप व उपजिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, खागा, तहसीलदार, अपर उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि, पीडी डीआरडीए, डीएसटीओ, पीओ डूडा, भूमि संरक्षण अधिकारी, ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत, अधिशाषी अभियंता जल निगम, सिंचाई, नलकूप, विद्युत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी सहित अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us