Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद ! 21 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Fatehpur News: फतेहपुर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद ! 21 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई
फतेहपुर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस प्रतिमा को लेकर थाने चली गई जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. पुलिस ने 21 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है. मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के भदौहा गांव का है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में रविवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि बिना परमिशन के ही प्रतिमा स्थापित की जा रही थी.

मामला इतना बढ़ा कि पुलिस मूर्ति को लेकर थाने चली गई जिसको लेकर हंगामा बढ़ गया. घटना खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के भदौहा गांव की है. पुलिस ने दोनों पक्षों से 21 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है.

गांव में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद

फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के भदौहा गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि ग्रामीण गांव के ही ओमप्रकाश निर्मल के घर की दीवार से सटाकर मूर्ति लगा रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया. जिसको लेकर विवाद और कहासुनी शुरू हो गई. 

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति स्थापित करने के लिए अनुमति पत्र (परमिशन) दिखाने की मांग की. कोई आधिकारिक अनुमति न मिलने पर पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

पुलिस और ग्रामीणों में कहासुनी, लगे आरोप 

विरोध के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई. कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया. हालांकि, खखरेरू थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने इन आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि..

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

"अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी. प्रतिमा को किसी के घर की दीवार से सटाकर रखा जा रहा था और इसकी कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों के 21 लोगों को पाबंद किया है".

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी है. प्रशासन ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की चेतावनी दी है.

क्या कहता है कानून?

किसी भी सार्वजनिक स्थल पर मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होता है. बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करना गैरकानूनी माना जाता है. इससे सामाजिक विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना रहती है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क रहता है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us