Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट के लिए अंतर्द्वंद ! सीटिंग प्लान से लेकर कॉपियों में पैसे रखने का बड़ा खेल

Fatehpur News: फतेहपुर में यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट के लिए अंतर्द्वंद ! सीटिंग प्लान से लेकर कॉपियों में पैसे रखने का बड़ा खेल
फतेहपुर यूपी बोर्ड : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बोर्ड की परीक्षा में पकड़े गए फर्जी कक्ष निरीक्षकों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मेरिट लिस्ट में अपने विद्यालयों को लाने ले लिए विद्यालय संचालक प्रत्येक जतन कर रहे हैं. कहीं शिक्षकों के विषय बदलकर ड्यूटी लगाई जा रही है तो कहीं सीटिंग प्लान में बड़ा खेल हो रहा है. जिला प्रशासन इसको लेकर काफी सतर्क दिखाई दे रहा है.

फतेहपुर में पकड़े गए फर्जी कक्ष निरीक्षकों के बाद प्रशासन हुआ सख्त

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन गुरुवार को प्रशासन ने जीआईसी और सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम से 6 फर्जी कक्ष निरीक्षकों को पकड़ा उनपर मुकदमा दर्ज करवाया दिया. पकड़े गए सभी शिक्षक सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा कि इस विद्यालय का सेंटर जीआईसी में गया है जिसको लेकर सांठ गांठ करते हुए विषय विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई थी. प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद दूसरी पाली (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में 12 केन्द्रों के 25 कक्ष निरीक्षक भाग खड़े हुए. जिनमें से 24 अंशकालिक और एक सहायक अध्यापक शामिल हैं इनमें से अधिकतर अध्यापक सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के थे तो वहीं बाबू राधेश्याम इंटर कॉलेज के तीन और महत्मा गांधी इंटर कॉलेज चौडगरा के दो-दो शिक्षक शामिल हैं.

फतेहपुर में टॉपर विद्यालयों के बीच प्रतिस्पर्धा, छापेमारी का यही कारण तो नहीं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए विद्यालयों में होड़ लगी हुई है. सूत्रों की माने तो कल की छापेमारी के पीछे भी मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा बताई जा रही है.

जानकारों की माने तो अधिकतर विद्यालय डीआईओएस ऑफिस से सांठ गांठ करते हुए अपने विद्यालयों के विषय विशेषज्ञों की ड्यूटी लगवाते हैं क्यों कि परिचय पत्र में इतना बड़ा खेल ऐसे ही नहीं होता है. इसमें पकड़े गए विद्यालयों की बात नहीं हैं इनके जैसे कुछ विद्यालय भी ऐसी ही योजनाओं में शामिल हैं

बोर्ड परीक्षाओं की सीटिंग प्लान से लेकर कॉपियों में पैसे लगाने की भी होती है सेटिंग

बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय का नाम मेरिट लिस्ट में लाने के लिए संचालक बड़े-बड़े जतन कर रहे हैं. सीटिंग प्लान में हेर फेर करते हुए अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों को अलग बैठाकर नकल कराई जाती है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

up_board_exam_2024
यूपी बोर्ड परीक्षा : image Credit Original Source

एक विद्यालय से परीक्षा देकर लौटी एक छात्रा ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उस विद्यालय के शिक्षक अपने विद्यार्थियों की कॉपी और हस्ताक्षर करते समय ऑब्जेक्टिव प्रश्न हल करवाते हैं साथ ही दरवाजे के पास खड़े होकर भी प्रश्न हल करवाते हैं. छात्रा आगे बताती है कि कॉपियों में विद्यालय के शिक्षक छात्रों से पैसे भी लगवाते हैं और जब मैंने भी पैसे लगाए तो उन्होंने उसे हटा दिया. सूत्रों की माने तो जिस विद्यालय का सेंटर किसी दूसरी जगह जाता है और उस विद्यालय ने पैसे की सेटिंग से इंकार किया तो उनको अलग बैठाया जाता है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

डीआईओएस ऑफिस से मैनेज होता है सारा कारनामा 

फतेहपुर के शिक्षा माफिया डीआईओएस ऑफिस से सारा कारनामा मैनेज करते हैं. बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए फर्जी निरीक्षक के बाद जिला प्रशासन से डीआईओएस को कारण बताओं नोटिस भी भेजा है. सेंटर बनाने से लेकर विषय विशेषज्ञों की ड्यूटी कहां और कैसे लगेगी इसके लिए मोटी रकम भी तय होती हैं. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

एडीएम ने कहा हो रही है जांच पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई 

फतेहपुर के एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से सख्त है. डीएम फतेहपुर के द्वारा लगातार इसके लिए मीटिंग की जा रही है.

उन्होंने कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की अनियमितता अगर पकड़ में आती है तो शिक्षकों से लेकर सभी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अविनाश त्रिपाठी बताते हैं कि सारे मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहेंगे साथ ही कठिन विषयों की परीक्षा के दिन मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों में बने रहेंगे अगर उस दौरान कुछ भी गलत होता है तो सख्त कार्रवाई होगी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us