Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ज्योति मौर्या जैसा मामला ! मजदूर ने अफ़सर पत्नी पर लगाया आरोप, पंचायत सचिव से है प्रेम प्रसंग

Fatehpur News: फतेहपुर में ज्योति मौर्या जैसा मामला ! मजदूर ने अफ़सर पत्नी पर लगाया आरोप, पंचायत सचिव से है प्रेम प्रसंग
फतेहपुर में अफ़सर पत्नी के प्रेम प्रसंग की शिकायत करने पहुंचा मजदूर : फाइल फोटो नीलम पाण्डेय

यूपी के फतेहपुर में भी ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya) जैसा मामला सामने आया है. मजदूर सीताशरण पाण्डेय ने अपनी अफ़सर पत्नी नीलम पाण्डेय पर पंचायत सचिव के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में एक मजदूर ने अपनी अधिकारी पत्नी पर लगाए अफेयर का आरोप
  • अफ़सर पत्नी ने कहा शराबी है पति मेरे और बच्चों के साथ करता था मारपीट
  • चित्रकूट का रहने वाला है मजदूर सीताशरण पाण्डेय, पत्नी का सचिव के साथ प्रेम प्रसंग का लगा रहा आरोप

Fatehpur like Jyoti Maurya Case News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भी एसडीएम ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है. मजदूर सीताशरण पाण्डेय ने बहुआ ब्लॉक में कार्यरत अपनी पत्नी नीलम पाण्डेय पर पंचायत सचिव अनूप सिंह के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है. सीताशरण ने डीएम, एसपी सहित संबंधित सीओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.

फैक्ट्री में काम करके पत्नी को पढ़ाया, अधिकारी बनते ही बदल गई पत्नी

चित्रकूट के थाना रैपुरा गांव निवासी सीताशरण पाण्डेय ने बुधवार को फतेहपुर डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. उनका आरोप है कि फैक्ट्री में काम करके पत्नी को पढ़ाया लिखाया, जब नौकरी मिल गई तो वह बदल गई. अपने कार्यालय में साथ काम करने वाले सचिव से प्रेम प्रंसग कर लिया. सीताशरण ने बताया कि नीलम से 6 मार्च 2011 शादी हुई थी. शादी के बाद पत्नी को पढ़ाया.

पत्नी को  दिसंबर 2019 में बहुआ विकास खंड में मिशन प्रबंधक के पद पर नौकरी मिल गई. उन्होंने कहा कि उनके एक बेटी नैन्सी (9) और 7 साल का बेटा हार्दिक पांडेय है. 16 दिसंबर 2019 को दोनों बच्चों और पत्नी के साथ वह भी बहुआ में साथ रहने लगा. शुरुवाती दौर में सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन साल 2020 में ब्लॉक सचिव अनूप सिंह के साथ उसका अफेयर शुरू हो गया.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

मजदूर सीताशरण ने कहा कि मैंने पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगी. जिसकी वजह से मैं दिल्ली चला गया. दोबारा बच्चों से मिलने के लिए आया तो पत्‍नी की मौजूदगी में पंचायत सचिव ने उनके साथ मारपीट की और बच्‍चों से मिलने नहीं दिया.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पत्नी ने कहा निराधार है आरोप, शराबी है पति, मेरे जेवर तक बेंच डाले

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

बहुआ ब्लॉक में मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत नीलम पाण्डेय ने पति के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वो शराब का आदी है. नशे में बच्चों और मेरे साथ मारपीट करता था. उसकी शराब की लत इतनी बढ़ गई कि उसने मेरे जेवर तक बेंच डाले जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसने घर का अनाज तक बेंचना शुरू कर दिया. पति की गलत आदतों से तंग आकर करीब डेढ़ साल से अपने बच्चों के साथ अलग रह रही हूं. उन्होंने कहा कि वह केवल मानसिक प्रताड़ना देने के लिए गलत आरोप लगा रहा है मैंने डीएम और एसपी से इसकी शिकायत की है.

सचिव ने कहा विरोधियों के साथ मिलकर बदनाम करने की रच रहा साजिश

वर्तमान में असोथर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत अनूप सिंह ने सीताशरण के आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि बहुआ ब्लॉक के मूल निवासी होने की वजह से मेरे विरोधी इसके साथ मिलकर लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं.

अनूप ने कहा कि तीन से चार महीने पहले इसने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी जिसमें आरोप निराधार पाए गए. उन्होंने कहा कि सीताशरण कई बार नशे की हालत में बहुआ ब्लॉक आता था और पत्नी के साथ गली गलौज और मारपीट करता था. ब्लॉक में इस प्रकार के अनैतिक कृत्य को देखकर मेरे और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा इसको वहां से भगाया गया था जिसकी वजह से ये गलत आरोप लगा रहा है. उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us