Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

SDM Jyoti Maurya : जानिए क्या है एसडीएम बरेली ज्योति मौर्या और सफाई कर्मचारी पति के बीच का विवाद,बिहार में भी दिखा असर

SDM Jyoti Maurya : जानिए क्या है एसडीएम बरेली ज्योति मौर्या और सफाई कर्मचारी पति के बीच का विवाद,बिहार में भी दिखा असर
SDM ज्योति मौर्या का परिवारिक विवाद बना चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्या का परिवारिक विवाद काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. इनकी कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. पति ने पत्नी को तैयारी कराकर बना दिया पीसीएस अफसर और खुद बन गया सफाई कर्मचारी अब आप हैरान होंगे ये कैसी स्टोरी एक अफसर तो एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी. अब इस परिवारिक विवाद में कलह मचना शुरू हो गई है..


हाईलाइट्स

  • एसडीएम ज्योति मौर्या का पारिवारिक विवाद बना चर्चा का केंद्र
  • बरेली में तैनात है एसडीएम ज्योति मौर्य, पति है सफाई कर्मचारी
  • अभद्र टिप्पड़ी करते ज्योति का वीडियो भी हुआ था वायरल

Mutual dispute with SDM Jyoti Maurya's husband : कई जनपदों में एसडीएम रह चुकीं बनारस की ज्योति मौर्या इस वक़्त सुर्खियों में है.वजह उनका परिवारिक विवाद. इन दिनों उनके वीडियो भी वायरल हुए थे जिसपर वे पति आलोक से अभद्र टिप्पड़ियां करते हुए दिखाई दे रही हैं. और इनदिनों दोनों में अनबन चल रही है दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. इन दोनों की कहानी अगर देखा जाए तो सूर्यवंशम फ़िल्म की याद ताजा हो जाएगी..

चर्चा में SDM ज्योति मौर्या

बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्या बनारस जिले के साधारण परिवार से आती हैं. इस वक्त शुगर मिल में जीएम पद पर तैनात है,बतौर एसडीएम कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. UPPSC परीक्षा पास कर ज्योति पीसीएस अफसर बनीं है और इसके पीछे उसने अपने ससुर और पति को श्रेय दिया. लेकिन इन दिनों ज्योति का पति से विवाद गर्माया हुआ है.जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

पति है सफाई कर्मचारी

दरअसल ज्योति मौर्या की शादी 2010 में प्रयागराज के धूमनगंज निवासी आलोक मौर्य से हुई थी. उस वक्त बताते हैं कि ज्योति ग्रेजुएशन कर रही थी. जबकि पति आलोक एक सफ़ाई कर्मचारी हैं पढ़ाई में रुचि रखने वाली ज्योति को आलोक ने कम नहीं होने दिया.और उसे यूपी पीसीएस परीक्षा की तैयारी करवाई. पढ़ाई में होनहार ज्योति ने 2015 में यूपीपीएससी में 16 वीं रैंक लाकर सबका नाम रोशन कर दिया उसने इस सफलता का श्रेय पति और ससुर को दिया.

एक दूसरे पर मढ़ रहे आरोप,पति ने जिला पंचायत अधिकारी बन की शादी

ज्योति और आलोक की दो बेटियां भी हैं.कुछ दिनों में दोनों में विवाद के चलते मामला बढ़ गया.जहां दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ने लगे.हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो ज्योति का पति से अभद्र टिप्पड़ी करते हुए वायरल हुआ था.जिसपर सफाई देते हुए ज्योति ने कहा कि ये हमारा घरेलू विवाद है आप लोग इस चक्कर मे न पड़ें.. वही शादी के कार्ड से भी मामला गरमा गया कि पति आलोक ने कार्ड में जिलापंचायत अधिकारी लिखवाकर शादी की.

चरित्र पर लगाया बड़ा आरोप

उधर पति आलोक ने भी बड़ा आरोप लगाते हुए पत्नी ज्योति के होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर की बात को उजागर किया. और यह भी बताया कि कार्ड में मेरा नाम,तारीख सब सही है लेकिन मेरा पद सही नही लिखा है.मेरे पास कुछ चैट भी है जो इन दोनों के बीच हुए हैं.

हत्या की साजिश का आरोप

आलोक ने आरोप लगाया है कि ज्योति और होमगार्ड कमाण्डेन्ट मिलकर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं. प्रयागराज पुलिस को जब इस मामले की शिकायत की गई तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई जबकि ज्योति ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया.उधर ज्योति के पिता ने भी आलोक पर आरोप लगाया कि हम सबको धोखे में रखकर जिला पंचायत अधिकारी बताकर शादी की.

ये मामला जांच का विषय

फिलहाल अब देखना यह होगा कि आख़िर क्या वाकई आलोक दहेज के लिए ज्योति को प्रताड़ित करता था ,या आलोक ने ज्योति के साथ छल किया, या फिर आलोक ने जो ज्योति के चरित्र पर गम्भीर आरोप लगाया वह सही है.फिलहाल इस मामले में क्या निष्कर्ष निकलता है यह तो दोनों की जांच में सामने आएगा.

SDM ज्योति मामले में बिहार में असर

SDM ज्योति और सफाई कर्मचारी आलोक मौर्या का आपसी विवाद यूपी ही नहीं अन्य राज्यो में भी इसका गहरा असर दिखाई दे रहा है. बिहार के बक्सर में भी एक युवक ने अपनी पत्नी को बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कराने से मना कर दिया.जिसके बाद दोनों में बखेड़ा खड़ा हो गया उसका मानना है कि कहीं यह ज्योति की तरह अधिकारी बन गई तो मुझे छोड़कर चली जायेगी इस बात का डर कहीं न कहीं पुरुषों में गहरा गया है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us