Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस चौकी के पीछे सरेराह हरिओम की ह'त्या ! बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस चौकी के पीछे सरेराह हरिओम की ह'त्या ! बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
फतेहपुर की आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे हरिओम की ह

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में आबूनगर पुलिस चौकी के ठीक पीछे सरेराह हरिओम गुप्ता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए. मौके पर पहुंचे एसपी ने तीन टीमें गठित कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी हरिओम गुप्ता की सनसनीखेज हत्या
  • फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के ठीक पीछे ताबड़तोड चली गोलियां
  • हरिओम की हत्या में प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद का लगा आरोप

Fatehpur Hariom Gupta Murder News: यूपी के फतेहपुर में सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस चौकी के पीछे सरेराह हुए हत्याकांड ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर चौकी के ठीक पीछे का है. जहां जिला अस्पताल के रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी हरिओम गुप्ता की अज्ञात बाइक सवार गोली मारकर मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की गोलीमार कर हत्या

फतेहपुर शहर के दक्षिणी आबूनगर निवासी हरिओम गुप्ता (64) जिला पुरुष अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे. जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व की उनका रिटायरमेंट हुआ था.

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह वो साइकल से दूध लेने जा रहे थे. जिला उद्योग केंद्र के पास जैसे ही वो पहुंचे बाइक सवार दो हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसादीं और जब तक कोई समझता तबतक हमलावर मौके से फरार हो गए. आबूनगर चौकी के ठीक पीछे हुए गोलीकांड से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हरिओम को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सरेराह हुई इस हत्या से पूछे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

क्या जमीनी विवाद में हुई हरिओम की हत्या

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे हुई हत्या में मृतक हरिओम की पुत्री सुनीता ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश और जमीनी को लेकर पिता के बड़े भाई के बेटे ज्ञानेन्द्र ने ही गोली मारकर हत्या की है. मृतक रिरायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना स्थल पर पहुंचे एसपी उदय शंकर सिंह एएसपी विजय शंकर मिश्र ने मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

हत्याकांड में गठित की गई तीन टीमें जल्द होगा खुलासा

फतेहपुर में सनसनीखेज हत्याकांड में जांच करने पहुंचे एसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि हत्याकांड के फरार आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. मृतक के घरवालों ने इसमें जमीनी विवाद बताया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमें गठित की गई हैं जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us