Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News In Hindi: फतेहपुर की शादी में रोड लाइट उठाने वाले पांच नाबालिग लड़कों को पिकप ने रौंदा ! एक की मौत चार घायल

Fatehpur News In Hindi: फतेहपुर की शादी में रोड लाइट उठाने वाले पांच नाबालिग लड़कों को पिकप ने रौंदा ! एक की मौत चार घायल
फतेहपुर सड़क हादसा : फोटो प्रतीकात्मक

फतेहपुर एक्सीडेंट न्यूज़

यूपी (uttar pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में तेज़ रफ्तार पिकप ने पांच नाबालिग लड़कों को रौंदा. एक लड़के की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया. घटना हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के झारखंडी का पुरवा मजरे मवई की है.

Fatehpur News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में मंगलवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. बारात में रोड लाइट लेकर जा रहे पांच नाबालिग लड़कों को पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर एक लड़के ने दम तोड़ दिया. जबिक अन्य घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक घटना हुसैनगंज थाना (Husainganj) क्षेत्र के झारखंडी का पुरवा मजरे मवई की है.

अगवानी की तैयारियों में फैल गया मातम

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंर्तगत झारखंडी का पुरवा मजरे मवई में मंगलवार को गणेशपुर से बारात आई थी. बताया जा रहा है कि हथगाम छिवलहा सड़क मार्ग सभी बाराती अगवानी के लिए खड़े थे तभी रोड लाइट लेकर जा रहे पांच नाबालिग लड़कों को तेज रफ्तार पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी और जबतक लोगों को कुछ समझ में आता तबतक मौके से वह फरार हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हुसैनगंज सीएचसी भेजा जहां निकेत (14) पुत्र माथुर निवासी शिवपुर मजरे गणेशपुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सूरज (15) निवासी बाबा का पुरवा मजरे गणेशपुर, सचिन (14) निवासी गणेशपुर, आयुष (15) निवासी गणेशपुर और संजय को जिला अस्पताल भेज दिया गया है जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

बालश्रम जानते हुए भी अनजान बनता है विभाग

फतेहपुर में बाल श्रम पर किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं है. सरकार द्वारा बनाए गए कानून केवल किताबों तक ही सीमित हैं. घोखली हो गई व्यवस्था में लेन देन का सिस्टम इतना हावी है कि उनको किसी घटना से कोई फर्क नहीं पड़ता.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

झारखंडी में रोड लाइट का काम करने वाले लड़के की मौत पर प्रशासन के साथ साथ रोड लाइट वाला और उसने माता पिता भी उतने ही दोषी हैं जिसकी गलती की वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई. लेकिन ये कोई झारखंडी में हुई घटना मात्र नहीं है ना जाने कितने ही बच्चे पढ़ने लिखने की उम्र में ईंट भट्ठा होटलों ढाबों और बिल्डिगों में काम करते हैं और घटना का शिकार होते हैं.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us