Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: पत्नी की हत्या कर गोद में सिर रखकर रोता रहा रात भर

Fatehpur Crime News: पत्नी की हत्या कर गोद में सिर रखकर रोता रहा रात भर
फतेहपुर के चौफेरवा में पति ने की पत्नी की हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी (uttar pradesh) के फतेहपुर (fatehpur) में एक पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी उसके बाद उसका सर अपने गोद में रखकर रोता रहा.इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur Kotwali News Chauferva Husband Murdered to his wife)

Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी उसके बाद उसके सर को अपनी गोद में रखकर रात भर रोता रहा. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव का हैं जहां बीती रात इस घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया

राम विशाल ने अपनी पत्नी जमुना देवी की क्यों की हत्या? (Fatehpur Crime News)

चौफेरवा (Chauferva) गांव का रहने वाला राम विशाल (Ram Vishal) मजदूरी और राजगीर का काम करता है उसके तीन बेटियां और तीन बेटे हैं जबकि एक बेटे की शादी हो चुकी है. पत्नी जमुना देवी (45) से कुछ दिनों से उसकी अनबन चल रही थी.कुछ लोगों का यह भी कहना है कि राम विशाल ने अपने एक बेटे को मारा पीटा था जिसकी वजह से उसका एक हाथ फैक्चर हो गया.

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम जब वह काम से घर आया तो पत्नी से नाराजगी की वजह से राम विशाल (52) ने खाना नहीं खाया. काफी देर बाद उसने पत्नी से सर में तेल लगाने को कहा तो जमुना देवी (Jamuna Devi) ने मना कर दिया. देर रात करीब 2 बजे राम विशाल ने अपनी बगल की चारपाई में लेटी पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया देखते ही देखते ग्रामीण इक्कठा होने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद राम विशाल काफी दुःखी हो गया और अपनी पत्नी जमुना देवी का सर अपनी गोद मे रखकर रोता रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आलाकत्ल के साथ आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ सिटी वीर सिंह (Co City Veer Singh) ने जानकारी देते देते हुए कहा की राम विशाल को अपनी पत्नी पर शक था जिसकी वज़ह से उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us