Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:एक झटके में उड़ा देते थे दूसरे के बैंक एकॉउंट से लाखों रुपए..ऑनलाइन ठगी करने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा!

फतेहपुर:एक झटके में उड़ा देते थे दूसरे के बैंक एकॉउंट से लाखों रुपए..ऑनलाइन ठगी करने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में एक बड़ा गिरोह एसटीएफ औऱ पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो लोगों के बैंक एकाउंट से लाखों रुपए एक झटके में उड़ा देता था।पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बैंक अधिकारी बन लोगों के पास फोन करके उनके एटीएम और बैंक की डिटेल लेकर एक ही झटके में लाखों रुपए उड़ाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ एसटीएफ और फतेहपुर पुलिस ने किया।पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर बहुत बड़ी संख्या में सिम कार्ड,एटीएम,डेबिट व पैन कार्ड जब्त किए है साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के पास से बरामद हुए एक बड़े रजिस्टर में हजारों लोगो की बैंक डिटेल व मोबाइल नम्बर लिखें हुए पाए हैं

ये भी पढ़े-फतेहपुर:मंगलवार को भट्ठे से ईंट लादकर चले चार मजदूर..रास्ते मे हुआ कुछ ऐसा की बुधवार को एक शव यमुना में तैरता हुआ मिला!

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ औऱ सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर शहर के घर से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार किया है।कपिल देव ने बताया कि यह गिरोह लोगों के पास फ़ोन करके ऑनलाइन के माध्यम से उनके क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पैसे अपने एकाउंट्स में ट्रांसफर करा लेते थे।कपिल देव ने बताया कि इस गिरोह के पकड़े गए दो सदस्य संजय कुमार उर्फ़ सोनू व राजू पुत्र शिवनाथ वर्तमान में दिल्ली में रहते थे हालांकि इन दोनों का मूल निवास फतेहपुर का अशोथर थाने  का भैरवा गाँव है।

साथ ही पकड़े गए दो और सदस्य मुकेश सैनी पुत्र जगदीश और युगराज सिंह पुत्र इंद्रबहादुर फतेहपुर में ही रहते हैं।पकड़े गए उपरोक्त चारों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने क़रीब 125 सिम कार्ड और बड़ी संख्या में एटीएम और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us