Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में पशुचिकित्सा अधिकारी के बैंक खाते से टप्पेबाज ने ऐसे उड़ा दिए रुपए..आप भी रहें सावधान..!

UP:फतेहपुर में पशुचिकित्सा अधिकारी के बैंक खाते से टप्पेबाज ने ऐसे उड़ा दिए रुपए..आप भी रहें सावधान..!
फतेहपुर-पीड़ित डॉक्टर।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर ज़िले में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं..उनके खाते से 20,000 रुपए निकल गए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी के मामले रुक नहीं रहे हैं।इसका शिकार आए दिन आम से लेकर ख़ास हर तरह के लोग होते रहते हैं।fatehpur news online fraud 

ताज़ा मामला जिला मुख्यालय में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश सिंह से जुड़ा हुआ है।उन्होंने सदर कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए  बताया कि मेरा खाता शहर के पत्थरकटा चौराहे स्थिति स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में संचालित है।बीते 9 अप्रैल को उन्होंने पेटीएम (paytm) के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज करना चाहा लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ बदले में मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ।जिसमें यह बताया गया था कि आपका पेटीएम खाता बन्द है।और उसी मैसेज में ये नम्बर 8388992887 दिया हुआ था जिसमें सम्पर्क करने की बात कही गई थी।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में सात और लोगों की कोरोना रिपोर्ट आ गई है..!

वेटनरी डॉक्टर ने बताया कि मेरे द्वारा दिए हुए नम्बर पर सम्पर्क किया गया और उसके द्वारा जो करने के लिए कहा गया मैंने फॉलो किया।लेक़िन मेरे द्वारा न तो उस कॉलर को एटीएम(ATM) कार्ड का नम्बर बताया गया और न ही फ़ोन पर आई ओटीपी(OTP) इसके बावजूद मेरे पास 20, 20 हज़ार के दो मैसेज और 9999 का OTP मैसेज प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़े-कोरोना:यूपी में 15 अप्रैल से किन सेवाओं को शुरू किया जाएगा..मुख्यमंत्री योगी ने की कई अहम घोषणाएं..!

उन्होंने बताया कि ये मैसेज प्राप्त होने के बाद मुझे पैसे निकल जाने की आशंका हुई तो तुरंत अपना एटीएम बन्द करा दिया।औऱ बैंक जाकर अपने खाते का बैलेंस चेक किया।तो पता चला कि 20 हज़ार रुपए मेरे खाते से कट चुके हैं।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-कोरोना:चीन में दोबारा दस्तक देने लगा कोरोना वायरस..एक दिन में सर्वाधिक मामले..!

आपको बता दे कि इस समय कई तरह के मैसेज सोशल मिडिया में आते रहते हैं।जिनमें फ़्री रिचार्ज, इनाम जीतने, फ़्री में राशन मिलने, बैलेंस जानने, भारत सरकार द्वारा खाते में पैसे भेजने सम्बन्धी फ़र्जी मैसेज होते हैं।जिनमें लिंक दी हुई होती हैं।यदि आप ऐसी लिंको को फालो करते जाते हैं तो हैकरों द्वारा आपके बैंक खाते की डिटेल चुराई जा सकती है।जिसके चलते आपके खाते से पैसे उड़ सकते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us