Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: मां...मैं आ रहा हूं! आख़िरी बार कहे ये शब्द अब मां के कानों में हमेशा गूंजेंगे, रात भर लहूलुहान पड़ा रहा शव, कफ़न में लौटा बेटा

फतेहपुर सड़क हादसे में युवक की मौत, रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव (दाएं करन की फाइल फोटो): बाएं प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय करन रैदास की मौत हो गई. मां को मायके से लाने निकला था, लेकिन रास्ते में बाइक पेड़ से टकरा गई. रातभर शव सड़क किनारे पड़ा रहा. सुबह ग्रामीणों ने देखा तो गांव में हड़कंप मच गया.

Fatehpur Road Accident News: सड़क पर पसरा सन्नाटा, रात की नीरवता को चीरती सिर्फ हवा की सनसनाहट, और एक टूटी हुई बाइक के पास लहूलुहान पड़ा एक नौजवान. यह मंजर जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी. 25 साल का करन रैदास, जो अपनी मां को मायके से लाने के लिए शनिवार की रात निकला था, अब कभी लौटकर नहीं आएगा. उसकी मौत ने मां की ममता को हमेशा के लिए सूना कर दिया. 

दिल्ली से लौटकर मां की गोद में सुकून ढूंढ रहा था करन

फतेहपुर (Fatehpur) खागा कोतवाली (Khaga Kotwali)  क्षेत्र के संवत गांव निवासी रमेश रैदास का बेटा करन कुछ सालों से दिल्ली में मज़दूरी करता था. चार महीने पहले ही वह अपने गांव लौटा था, क्योंकि उसे शहर की भीड़ में अब सुकून नहीं मिलता था. उसे अपनी मां की गोद, पिता की छांव और गांव की मिट्टी की सौंधी खुशबू चाहिए थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था.

मां को लाने जा रहा हूं कहकर निकला था, फिर आया शव

शनिवार की रात करन ने अपनी मां से फोन पर बात की बताया जा रहा है कि उसकी मां भोगलपुर गांव, अपने मायके गईं थीं. बिना देर किए वह बाइक उठाकर निकल पड़ा. रास्ते में संवत-महिचा मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे ने मिलकर उसका सब कुछ छीन लिया. बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और करन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

रातभर पड़ा रहा बेटा लहूलुहान, मां को खबर भी न थी

जिस मां को करन लेने निकला था, वह मायके में उसकी राह देख रही थी. उधर उसका बेटा ठंडी सड़क पर, खून से लथपथ, बेसहारा पड़ा था. पूरी रात उसका शव यूँ ही पड़ा रहा, न कोई मदद, न कोई पुकार. जब सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे गांव में मातम फैल गया..टूटी हुई बाइक और करन की निःशब्द देह, मानो कुछ कह रही थी "मां... तू वहीं रुकी रह गई, और मैं हमेशा के लिए चला गया"

Read More: प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मां बेसुध हुई

सुबह पुलिस को सूचना दी गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जैसे ही करन के परिवार को खबर मिली, पिता रमेश रैदास और छोटे भाई घटनास्थल पर पहुंचे. मां को जब बेटे की मौत का समाचार मिला, तो वह ज़मीन पर गिर पड़ीं..उनका रो-रोकर बुरा हाल है.. बार-बार उसे एहसाह होता है कि करन उसे बुला रहा है.

Read More: Fatehpur News: कई सालों से हो रहा इस वार्ड में जलभराव ! नगर पालिका ने बंद की आंखे, सभासद ने की डीएम से शिकायत

क्या कहा पुलिस ने? कुछ सवाल अब भी जिंदा हैं

थानाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. लेकिन गांव में अब भी सवाल गूंज रहे हैं..क्या करन की जान बच सकती थी? अगर सड़क पर रोशनी होती, अगर कोई समय पर पहुंचता, अगर… ये सारे 'अगर-मगर'अब सिर्फ मां के आंसुओं में बह रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ

21 Apr 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: मां...मैं आ रहा हूं! आख़िरी बार कहे ये शब्द अब मां के कानों में हमेशा गूंजेंगे, रात भर लहूलुहान पड़ा रहा शव, कफ़न में लौटा बेटा

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Road Accident News: सड़क पर पसरा सन्नाटा, रात की नीरवता को चीरती सिर्फ हवा की सनसनाहट, और एक टूटी हुई बाइक के पास लहूलुहान पड़ा एक नौजवान. यह मंजर जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी. 25 साल का करन रैदास, जो अपनी मां को मायके से लाने के लिए शनिवार की रात निकला था, अब कभी लौटकर नहीं आएगा. उसकी मौत ने मां की ममता को हमेशा के लिए सूना कर दिया. 

दिल्ली से लौटकर मां की गोद में सुकून ढूंढ रहा था करन

फतेहपुर (Fatehpur) खागा कोतवाली (Khaga Kotwali)  क्षेत्र के संवत गांव निवासी रमेश रैदास का बेटा करन कुछ सालों से दिल्ली में मज़दूरी करता था. चार महीने पहले ही वह अपने गांव लौटा था, क्योंकि उसे शहर की भीड़ में अब सुकून नहीं मिलता था. उसे अपनी मां की गोद, पिता की छांव और गांव की मिट्टी की सौंधी खुशबू चाहिए थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था.

मां को लाने जा रहा हूं कहकर निकला था, फिर आया शव

शनिवार की रात करन ने अपनी मां से फोन पर बात की बताया जा रहा है कि उसकी मां भोगलपुर गांव, अपने मायके गईं थीं. बिना देर किए वह बाइक उठाकर निकल पड़ा. रास्ते में संवत-महिचा मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे ने मिलकर उसका सब कुछ छीन लिया. बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और करन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

रातभर पड़ा रहा बेटा लहूलुहान, मां को खबर भी न थी

जिस मां को करन लेने निकला था, वह मायके में उसकी राह देख रही थी. उधर उसका बेटा ठंडी सड़क पर, खून से लथपथ, बेसहारा पड़ा था. पूरी रात उसका शव यूँ ही पड़ा रहा, न कोई मदद, न कोई पुकार. जब सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे गांव में मातम फैल गया..टूटी हुई बाइक और करन की निःशब्द देह, मानो कुछ कह रही थी "मां... तू वहीं रुकी रह गई, और मैं हमेशा के लिए चला गया"

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मां बेसुध हुई

सुबह पुलिस को सूचना दी गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जैसे ही करन के परिवार को खबर मिली, पिता रमेश रैदास और छोटे भाई घटनास्थल पर पहुंचे. मां को जब बेटे की मौत का समाचार मिला, तो वह ज़मीन पर गिर पड़ीं..उनका रो-रोकर बुरा हाल है.. बार-बार उसे एहसाह होता है कि करन उसे बुला रहा है.

क्या कहा पुलिस ने? कुछ सवाल अब भी जिंदा हैं

थानाध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. लेकिन गांव में अब भी सवाल गूंज रहे हैं..क्या करन की जान बच सकती थी? अगर सड़क पर रोशनी होती, अगर कोई समय पर पहुंचता, अगर… ये सारे 'अगर-मगर'अब सिर्फ मां के आंसुओं में बह रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us