Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में शादी से लौट रही बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर ! दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, 5 घायल

फतेहपुर सड़क हादसे में तीन की मौत 5 घायल: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सनगांव ओवरब्रिज पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में शादी से लौट रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे.

Fatehpur Marriage Accident: यूपी के फतेहपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सनगांव मोड़ स्थित ओवरब्रिज के ऊपर शादी से लौट रही बोलेरो को एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी.

हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

शादी से लौटते समय हुआ हादसा, बोलेरो के उड़े परखच्चे

गुरुवार रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ममरेशपुर गांव से एक बारात थरियांव के सुखपुर गांव गई थी. शादी की रस्में पूरी करने के बाद रात करीब दो बजे बारात के कुछ सदस्य बोलेरो से वापस लौट रहे थे.

वाहन जैसे ही फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सनगांव ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया.

Read More: UP Panchayat Ghotala: फतेहपुर की इस पंचायत में 1500000 का घोटाला, डीएम की नोटिस, क्या प्रधान सचिव पर होगी कार्रवाई?

दो सगे भाइयों समेत तीन की मौके पर मौत

हादसे में बोलेरो सवार 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र शिव किशोर, 55 वर्षीय भूरा पुत्र शिव किशोर और 55 वर्षीय गुधुन की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक राजेंद्र और भूरा आपस में सगे भाई थे और शादी के बाद लौटते समय अपनी जिंदगी गंवा बैठे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर-रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल इस तारीख से खुलेगा, खत्म होगा 9 माह का इंतजार

तीनों मृतकों की मौके पर ही मौत से घरवालों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Read More: फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

चालक समेत पांच लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

इस भीषण हादसे में बोलेरो चालक मुनेश पटेल समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 38 वर्षीय उदयराज पुत्र रामनारायण, 35 वर्षीय मिल्कू, 10 वर्षीय गोपी चंद्र पुत्र पुत्तन, 40 वर्षीय पुत्तन भी शामिल हैं.

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. चालक मुनेश पटेल बड़ौरी, थाना कल्याणपुर का निवासी है.

शादी की खुशियां पलभर में बदली मातम में

जिस घर में गुरुवार रात तक ढोल-नगाड़े बज रहे थे, वहां शुक्रवार सुबह चीत्कार गूंज उठी. घटना की खबर जैसे ही मृतकों के गांव ममरेशपुर पहुंची, परिवार में मातम छा गया.

ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतकों के घर पर उमड़ पड़ी. दो सगे भाइयों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. परिजन बेसुध हैं और शादी की खुशी कब मातम में बदल गई, कोई समझ ही नहीं पाया.

पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रक चालक फरार

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने मीडिया को बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है.

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

06 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में शादी से लौट रही बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर ! दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, 5 घायल

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Marriage Accident: यूपी के फतेहपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सनगांव मोड़ स्थित ओवरब्रिज के ऊपर शादी से लौट रही बोलेरो को एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी.

हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

शादी से लौटते समय हुआ हादसा, बोलेरो के उड़े परखच्चे

गुरुवार रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ममरेशपुर गांव से एक बारात थरियांव के सुखपुर गांव गई थी. शादी की रस्में पूरी करने के बाद रात करीब दो बजे बारात के कुछ सदस्य बोलेरो से वापस लौट रहे थे.

वाहन जैसे ही फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सनगांव ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया.

दो सगे भाइयों समेत तीन की मौके पर मौत

हादसे में बोलेरो सवार 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र शिव किशोर, 55 वर्षीय भूरा पुत्र शिव किशोर और 55 वर्षीय गुधुन की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक राजेंद्र और भूरा आपस में सगे भाई थे और शादी के बाद लौटते समय अपनी जिंदगी गंवा बैठे.

तीनों मृतकों की मौके पर ही मौत से घरवालों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

चालक समेत पांच लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

इस भीषण हादसे में बोलेरो चालक मुनेश पटेल समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 38 वर्षीय उदयराज पुत्र रामनारायण, 35 वर्षीय मिल्कू, 10 वर्षीय गोपी चंद्र पुत्र पुत्तन, 40 वर्षीय पुत्तन भी शामिल हैं.

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. चालक मुनेश पटेल बड़ौरी, थाना कल्याणपुर का निवासी है.

शादी की खुशियां पलभर में बदली मातम में

जिस घर में गुरुवार रात तक ढोल-नगाड़े बज रहे थे, वहां शुक्रवार सुबह चीत्कार गूंज उठी. घटना की खबर जैसे ही मृतकों के गांव ममरेशपुर पहुंची, परिवार में मातम छा गया.

ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतकों के घर पर उमड़ पड़ी. दो सगे भाइयों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. परिजन बेसुध हैं और शादी की खुशी कब मातम में बदल गई, कोई समझ ही नहीं पाया.

पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रक चालक फरार

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने मीडिया को बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है.

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव...
Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान
आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी

Follow Us