Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sawan Somvar Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार पर बरसेगी शिव कृपा ! जानिए साभी राशियों का राशिफल

Sawan Somvar Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार पर बरसेगी शिव कृपा ! जानिए साभी राशियों का राशिफल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

21 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा सोमवार है जो विशेष रूप से शिव आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन कई राशियों को कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. जानिए आज का राशिफल आपके लिए क्या संदेश लाया है.

Sawan Somvar Rashifal: श्रावण मास के दूसरे सोमवार का दिन शिवभक्तों के लिए बहुत ही पावन और शुभ है. ग्रहों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. विशेष रूप से वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को धन, करियर और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार सभी 12 राशियों का राशिफल.

आज का मेष राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Mesh Rashifal 21 July 2025)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर को लेकर कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है. आपके पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है. हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा, वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन खानपान संतुलित रखें.

आज का वृषभ राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 July 2025)

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकता है. सावन सोमवार की शिव आराधना आपके रुके कामों को गति दे सकती है. घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी.

आज का मिथुन राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Mithun Rashifal 21 July 2025)

मिथुन राशि वालों को आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क होने की संभावना है जिससे कुछ नया शुरू हो सकता है. पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है, इसलिए बातों को संयम से लें. ऑफिस में मनचाहा काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. सावन सोमवार का व्रत आपके लिए मानसिक शांति लाएगा.

Read More: आज का राशिफल 03 जनवरी 2026: शनि बनाएंगे बिगड़े काम, कुछ को रहना होगा सतर्क ! जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल

आज का कर्क राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Kark Rashifal 21 July 2025)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. आज किसी पर भी जल्दी भरोसा करने से बचें. सावधानीपूर्वक निर्णय लें. आर्थिक मोर्चे पर संभलकर चलने की जरूरत है. धार्मिक यात्रा या मंदिर दर्शन का योग बन रहा है. शाम के समय स्थिति में सुधार होगा और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे.

Read More: आज का राशिफल 03 दिसंबर 2025: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का कैसा रहेगा आज दिन

आज का सिंह राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Singh Rashifal 21 July 2025)

सिंह राशि वालों को आज करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. व्यवसाय में लाभ हो सकता है और नई डील फाइनल हो सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन लगाने की सलाह है. शिवजी की आराधना से मनोवांछित फल मिल सकते हैं.

Read More: आज का राशिफल 24 नवंबर 2025: भगवान भोलेनाथ करेंगे रक्षा ! इस राशि के व्यक्ति को रहना होगा सावधान, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल

आज का कन्या राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Kanya Rashifal 21 July 2025)

कन्या राशि के लिए आज का दिन उन्नति भरा हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है. कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज पूर्ण हो सकता है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सावन सोमवार की पूजा से मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा.

आज का तुला राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Tula Rashifal 21 July 2025)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है. कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे. वैवाहिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है. सावन सोमवार पर शिवजी को जल अर्पण करें, इससे लाभ मिलेगा.

आज का वृश्चिक राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 July 2025)

आज वृश्चिक राशि वालों को मनचाही सफलता मिल सकती है. पारिवारिक विवादों का हल निकल सकता है. आज आपमें निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी जिससे सही समय पर सही कदम उठा पाएंगे. बिजनेस में नए निवेश के योग हैं. सेहत का ध्यान रखें और योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें.

आज का धनु राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Dhanu Rashifal 21 July 2025)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में सफलता और तारीफ मिल सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. पुराने रोगों से राहत मिलेगी. शिवजी की पूजा से विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

आज का मकर राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Makar Rashifal 21 July 2025)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ संकेत दे रहा है. करियर में बड़ी छलांग लगाने का समय है. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. सावन सोमवार का व्रत आपके लिए फलदायी रहेगा.

आज का कुंभ राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 July 2025)

कुंभ राशि के जातकों को आज मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. मित्रों के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और शिव आराधना करें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

आज का मीन राशिफल 21 जुलाई 2025 (Aaj Ka Meen Rashifal 21 July 2025)

मीन राशि वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है. किसी लंबे समय से रुके कार्य की शुरुआत हो सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होगी. सेहत सामान्य रहेगी.

Latest News

Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट
फतेहपुर जिला अस्पताल में एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?
आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत ! इनको रहना होगा सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त
काम की खबर ! साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को राहत, RBI देगा आपको हर्जाना, जानिए क्या है पूरा नियम
Fatehpur News: थवईश्वर तांबेश्वर से कुण्डेश्वर महादेव तक, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर हर महादेव से गूंजा जनपद
IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Follow Us