Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में भ्रष्टाचार का खुलासा ! लेखपाल 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसडीएम ने किया सस्पेंड

फतेहपुर में रंगेहाथों पकड़ा गया लेखपाल सीताराम (फाइल फोटो बाएं, एंटी करप्शन टीम के साथ लेखपाल दाएं: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिंदकी तहसील के घोरहा गांव में तैनात लेखपाल सीताराम को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जमीन के बंटवारे और नजरी नक्शा बनाने के एवज में घूस मांगने पर किसान ने शिकायत की थी. आरोपी को निलंबित कर दिया गया है.

UP Anti Corruption News: यूपी के फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घोरहा गांव में तैनात लेखपाल सीताराम को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. किसान की शिकायत के बाद प्रयागराज (Prayagraj) से पहुंची टीम ने तहसील परिसर में ट्रैप कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

किसान ने रिश्वतखोरी से तंग आकर की थी शिकायत

तहसील के घोरहा गांव निवासी किसान चक्रदत्त तिवारी का फरवरी 2024 से एसडीएम न्यायिक की अदालत में जमीन के बंटवारे का मुकदमा चल रहा था. कोर्ट ने लेखपाल सीताराम को निर्देश दिया था कि वह हिस्सा फांट और नजरी नक्शा तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे.

लेकिन आदेश के बावजूद लेखपाल जानबूझकर कार्य में देरी कर रहा था. जब किसान ने लेखपाल से काम में तेजी लाने की बात की तो उसने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी. किसान ने पहली किस्त के तौर पर रकम दी, मगर लेखपाल ने और पैसे की मांग कर दी. थक-हारकर किसान ने प्रयागराज स्थित एंटी करप्शन विभाग से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

एंटी करप्शन की टीम ने रचा जाल, रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल

शिकायत मिलने के बाद प्रयागराज (Prayagraj) की एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. टीम में इंस्पेक्टर अंजली यादव, अलाउद्दीन अंसारी, राकेश बहादुर सिंह, एसआई अर्जुन सिंह समेत 10 सदस्य शामिल थे. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टीम बिंदकी (Bindki) तहसील पहुंची.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

विशेष कैमिकल पाउडर लगे हुए पांच हजार रुपये किसान को दिए गए. जैसे ही किसान ने तहसील परिसर में लेखपाल को पैसे दिए और उसने रकम अपनी जेब में रखी, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. टीम ने लेखपाल की तलाशी ली और उससे वही पांच हजार रुपये बरामद कर लिए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

तहसील परिसर में हड़कंप, अधिवक्ता भी हो गए इकट्ठा

घटना के वक्त तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही लेखपाल को पकड़कर एंटी करप्शन टीम ने घेरा, कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए. हालांकि टीम ने तुरंत अपना परिचय दिया और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

इसके बाद किसी ने कोई विरोध नहीं किया. टीम लेखपाल को पकड़कर सीधे कल्यानपुर थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई.

एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद बिंदकी एसडीएम सर्वेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. उन्होंने बताया कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद रिपोर्ट न देने और रिश्वत मांगने का मामला अत्यंत गंभीर है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है.

रिश्वतखोरी पर सख्ती की जरूरत, लोगों में जागरूकता जरूरी

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार जैसे मामलों में यदि पीड़ित समय पर आवाज उठाए और शिकायत करे, तो दोषियों को सजा मिल सकती है. किसान चक्रदत्त तिवारी की जागरूकता ने एक भ्रष्ट अधिकारी को बेनकाब किया.

अब जरूरत है कि अन्य पीड़ित भी हिम्मत दिखाएं और ऐसे मामलों में चुप न बैठें. एंटी करप्शन जैसी संस्थाओं का सक्रिय होना भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक सकारात्मक संकेत है.

17 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Fatehpur News: फतेहपुर में भ्रष्टाचार का खुलासा ! लेखपाल 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसडीएम ने किया सस्पेंड

Fatehpur News In Hindi

UP Anti Corruption News: यूपी के फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घोरहा गांव में तैनात लेखपाल सीताराम को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. किसान की शिकायत के बाद प्रयागराज (Prayagraj) से पहुंची टीम ने तहसील परिसर में ट्रैप कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

किसान ने रिश्वतखोरी से तंग आकर की थी शिकायत

तहसील के घोरहा गांव निवासी किसान चक्रदत्त तिवारी का फरवरी 2024 से एसडीएम न्यायिक की अदालत में जमीन के बंटवारे का मुकदमा चल रहा था. कोर्ट ने लेखपाल सीताराम को निर्देश दिया था कि वह हिस्सा फांट और नजरी नक्शा तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे.

लेकिन आदेश के बावजूद लेखपाल जानबूझकर कार्य में देरी कर रहा था. जब किसान ने लेखपाल से काम में तेजी लाने की बात की तो उसने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी. किसान ने पहली किस्त के तौर पर रकम दी, मगर लेखपाल ने और पैसे की मांग कर दी. थक-हारकर किसान ने प्रयागराज स्थित एंटी करप्शन विभाग से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

एंटी करप्शन की टीम ने रचा जाल, रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल

शिकायत मिलने के बाद प्रयागराज (Prayagraj) की एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. टीम में इंस्पेक्टर अंजली यादव, अलाउद्दीन अंसारी, राकेश बहादुर सिंह, एसआई अर्जुन सिंह समेत 10 सदस्य शामिल थे. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टीम बिंदकी (Bindki) तहसील पहुंची.

विशेष कैमिकल पाउडर लगे हुए पांच हजार रुपये किसान को दिए गए. जैसे ही किसान ने तहसील परिसर में लेखपाल को पैसे दिए और उसने रकम अपनी जेब में रखी, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. टीम ने लेखपाल की तलाशी ली और उससे वही पांच हजार रुपये बरामद कर लिए.

तहसील परिसर में हड़कंप, अधिवक्ता भी हो गए इकट्ठा

घटना के वक्त तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही लेखपाल को पकड़कर एंटी करप्शन टीम ने घेरा, कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए. हालांकि टीम ने तुरंत अपना परिचय दिया और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी.

इसके बाद किसी ने कोई विरोध नहीं किया. टीम लेखपाल को पकड़कर सीधे कल्यानपुर थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई.

एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद बिंदकी एसडीएम सर्वेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. उन्होंने बताया कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद रिपोर्ट न देने और रिश्वत मांगने का मामला अत्यंत गंभीर है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है.

रिश्वतखोरी पर सख्ती की जरूरत, लोगों में जागरूकता जरूरी

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार जैसे मामलों में यदि पीड़ित समय पर आवाज उठाए और शिकायत करे, तो दोषियों को सजा मिल सकती है. किसान चक्रदत्त तिवारी की जागरूकता ने एक भ्रष्ट अधिकारी को बेनकाब किया.

अब जरूरत है कि अन्य पीड़ित भी हिम्मत दिखाएं और ऐसे मामलों में चुप न बैठें. एंटी करप्शन जैसी संस्थाओं का सक्रिय होना भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक सकारात्मक संकेत है.

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us